बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और गले की ख़राश से हैं परेशान तो काम आएंगे ये आयुर्वेदिक टिप्स

गले की खराश और सर्दी जुकाम का इलाज करने में नमक के पानी से गरारे करना बेहद असरदार साबित होता हैं।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  मौसम तेजी से बदल रहा है और बदलते मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम और खांसी परेशान करती है। इस मौसम में हमारे खान-पान की आदतें तेजी से बदल रही है। हम गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं जो हमारी हेल्थ को प्रभावित कर रहा है। ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से गले में खराश होने लगती है जिसकी वजह से गले में दर्द और जलन की शिकायत होने लगती है। कई बार गले में दर्द की वजह से गले में सूजन भी आने लगती है।
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी हो जाए तो कोरोना का डर भी सताने लगता है, इसलिए इस परेशानी को कंट्रोल में करना जरूरी है। सर्दी जुकाम से परेशान हैं तो उसे कंट्रोल करने के लिए कुछ असरदार नुस्खों को अपनाएं, आपको तुरंत गले की खराश और सर्दी जुकाम से निजात मिलेगी। इस मौसम में मौसमी बीमारी से बचने के लिए कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल बेहद असरदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश का उपचार कैसे करें।
शहद से करें उपचार: एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद गले की खराश और गले के दर्द से राहत दिलाएगा। शहद का इस्तेमाल आप गर्म पानी में मिलाकर भी कर सकते हैं।
पुदीने से करें गले की खराश का उपचार: पुदीना सर्दी-जुकाम और गले की खराश से निजात दिलाने में बेहद असरदार साबित होता है। इससे गले की नली साफ होती है और सांस लेने में आसानी होती है। पुदीना म्युकस को पतला करता है, साथ ही गले की खराश और सर्दी से निजात दिलाता है।गरारे करें: गले की खराश और सर्दी जुकाम का इलाज करने में नमक के पानी से गरारे करना बेहद असरदार साबित होता हैं। नमक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की खराश से निजात दिलाते हैं। आप दिन में तीन से चार बार गरारे करें आपको गले की खराश से निजात मिलेगी।
हल्दी का दूध पीएं: सर्दी जुकाम और गले की खराश से परेशान हैं तो दूध में हल्दी डालकर पीएं आपको फायदा मिलेगा। हल्दी में नेचुरल एंटीबायोटिक गुण मौजूग है जो गले की खराश और सर्दी जुकाम से निजात दिलाते हैं।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद