मजहब के लिए अब महजबी ने छोड़ी इंडस्ट्री, कहा-अब हिजाब पहन कर रहूंगी

हिजाब के लिए जायरा वसीम और सना खान के बाद अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही महजबी सिद्दीकी का नाम और जुड़ गया है

द न्यूज 15 

नई दिल्ली/मुंबई। हिजाब का मामला अब धर्म से जुड़ गया है। सना खान और जायरा वसीम के बाद अब महजबी सिद्दीकी इस्लाम के लिए अब एक्टिंग की दुनिया छोड़ रही हैं। महजबी सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट कर हिजाब पहनने और इस्लाम के लिए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है। महजबी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि वह पिछले दो सालों से इस बात को लेकर परेशान थीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्या करें जिससे उन्हें सुकून मिले। महजबी ने लिखा है कि उन्हें यह महसूस हुआ कि वह असल जिंदगी को भूलकर दुनिया की दिखावे वाली जिंदगी जी रही थी। एक्ट्रेस ने लिखा है कि अल्लाह की नाफरमानी करके इंसान को कभी सुकून नहीं मिल सकता है। महजबी ने कहा कि सना खान को वह एक साल से फॉलो कर रही थीं और उन्हें उनकी बातें अच्छी लगती थीं।  महजबी ने कहा है कि सना की बातें सुनकर ही उनके अंदर इस्लाम के प्रति लगाव बढ़ा। उन्हें अल्लाह से तौबा करके सुकून मिला है और इसे वह लफ्ज़ों में बयां नहीं कर सकती।  बता दें कि सना खान ने भी अपने मजहब के लिए एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी थी। दंगल गर्ल जायरा वसीम ने भी इस्लाम के लिए ही अपनी एक्टिंग से तौबा की थी।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू