अब लोगों की सांसे किश्तों में छीनी जाएगी- गैस औऱ तेल के बढ़े दाम पर अखिलेश यादव के नेता अनुराग भदौरिया ने कसा तंज

पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है

द न्यूज 15 
लखनऊ। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में उछाल आया है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है वहीं डीजल भी 78 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने बीजेपी पर तंज कसा है।

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमत में हुई बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के नेता बीजेपी सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं, नेताओं के साथ आम सोशल मीडिया यूज़र भी सरकार पर तंज कस रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कमेंट किया कि जनता को दिया भाजपा सरकार ने महंगाई का एक और उपहार.. लखनऊ में रसोई गैस सिलेंडर हुआ हजार के पास और पटना में हजार के पार। चुनाव खत्म, महंगाई शुरू।

सपा नेता अनुराग भदौरिया ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी भी कमाल की पार्टी है। अभी पैसे डीजल की कीमत बढ़ा दी है और 50 रुपए गैस सिलेंडर महंगा कर दिया गया। अब रोज ऐसे ही जनता की सांसे किश्तों में छीनी जायेंगी। क्योंकि चुनाव खत्म हो गया है, अब महंगाई तो शुरू हुई होनी है। बीजेपी की यही फितरत है।  कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए लिखा कि सिर्फ 50 रुपये बढ़े हैं और एक हजार के करीब ही हुआ है, अगर 400 रुपए का सिलेंडर हुआ होता तो इस स्मृति जी सड़कों पर महिलाओं की आवाज बुलंद कर रही होती। सपा नेत्री पूजा शुक्ला लिखती हैं कि वादा तो फ्री सिलेंडर का था लेकिन सरकार ने तोहफे में 50 रुपए महंगा कर दिया। नई सरकार का नया तोहफा गरीब जनता के लिए।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर