अब घर के बाहर नेम प्लेट में ‘मोदी का परिवार’ ?

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने विपक्ष के खिलाफ मोदी का परिवार अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी कर ली है। बीजेपी नेताओं ने अपना X प्रोफाइल बायो बदलने के बाद अब घर के बाहर नेम प्लेट पर भी मोदी का परिवार लिखवाएंगे। इस अभियान की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखने के अभियान के बाद अब बीजेपी नेता ने इस अभियान को आगे बढ़ाने के अलग अलग तरीके निकाल रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार शाम से एक अभियान शुरू करने की तैयारी है, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घर के बाहर नेम प्लेट में उनके नाम के साथ, ‘मोदी का परिवार’ लिखा होगा। नई दिल्ली सीट से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज की मौजूदगी में इस अभियान को सफदरजंग एन्क्लेव से शुरू किया जाएगा।
बीजेपी की रणनीति इसे साल 2019 के ‘मैं भी चौकीदार’ से बड़ा अभियान बनाने की है। इससे पहले सोमवार को बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने अपना X प्रोफाइल पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा था। सभी कार्यकर्तां भी होंगे शामिल

 

बीजेपी नेता विवेक गोयल ने कहा कि हम सब मोदी का परिवार है तो हमारे घरों के बाहर भी हम इसे लिखेंगे ताकि हमारे घरों में आने वाले मेहमानों को भी पता रहे कि वे ‘मोदी के परिवार’ में आ रहे हैं। गोयल ने बताया कि आज शाम से हम इसकी शुरूआत कर रहे हैं। पहले करीब 30-40 परिवारों के साथ ‘मोदी परिवार की बैठक’ होगी जिसमें मोदी परिवार की सदस्य बांसुरी स्वराज बैठक को लीड करेंगी। इसके बाद मोदी परिवार के सदस्यों (पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक) के घरों के बाहर नेम प्लेट लगाई जाएगी। जिसमें उनके नाम के साथ लिखा होगा ‘मोदी का परिवार’।

लालू के बयान पर वार

 

दरअसल, रविवार को इंडी गठबंधन में शामिल आरजेडी नेता लालू यादव ने पटना में एक रैली में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। जिसके बाद सोमवार को तेलंगाना में एक रैली में मोदी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है।

इसके बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ‘मोदी मेरा परिवार’ की मुहिम चला दी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के सभी मंत्री, मुख्यमंत्रियों और नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने अपने एक्स प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया। अब बीजेपी नेता अलग अलग जगहों पर इस अभियान को अपने तरीके से आगे बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी