अब शादाब फातिमा समेत शिवपाल की पार्टी के कई नेताओं ने की बगावत, बढ़ाएंगे अखिलेश की मुश्किलें 

इस बार के विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव की पार्टी के उम्मीदवार सपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपाल यादव ने भी जसवंतनगर विधानसभा से सपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किया।

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। दोनों दलों के बीच हुए गठबंधन से प्रसपा के कई नेताओं का टिकट कट गया है। टिकट कटने वाले नेताओं ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं। बगावती तेवर अपनाने वालों में शिवपाल की करीबी और अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं शादाब फातिमा का नाम भी शामिल है।
दरअसल शादाब फातिमा जहूराबाद सीट से टिकट चाहती थीं लेकिन यह सीट सुभासपा के खाते में चली गई। अब यहां से सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर चुनाव लड़ेंगे। राजभर को टिकट मिलने के बाद वो निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं। इसी तरह प्रसपा के कई नेता भी निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि शादाब फातिमा ने साल 2012 में जहूराबाद से चुनाव लड़ा था और उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को चुनाव हराया था। इसके बाद वो अखिलेश कैबिनेट में मंत्री भी रहीं लेकिन 2016 में अखिलेश और शिवपाल के बीच उपजे मतभेद के कारण फातिमा का टिकट काट दिया गया था।  इस बार के विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव की पार्टी के उम्मीदवार सपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल पहले प्रसपा का चुनाव चिन्ह चाबी था, जिसे कुछ महीने पहले ही जब्त कर लिया गया था। इसलिए उनकी पार्टी ने साइकिल चुनाव चिन्ह पर ही उतरने का फैसला किया है। बीते दिनों शिवपाल यादव ने भी जसवंतनगर विधानसभा से सपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किया।
बता दें कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने जिन जिन दलों के साथ गठबंधन किया है उनमें ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा, जयंत चौधरी की रालोद, संजय चौहान की जनवादी पार्टी, केशव मौर्य के महान दल, कृष्णा पटेल की अपना दल कमेरावादी, एनसीपी और टीएमसी भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च का होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

  • By TN15
  • June 11, 2026
ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

  • By TN15
  • June 11, 2026
राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

  • By TN15
  • June 11, 2026
प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

  • By TN15
  • June 11, 2026
Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

  • By TN15
  • June 11, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा