अब जन सुराज करेगा राजनीतिक श्राद्ध : प्रशांत किशोर

पटना। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार, 11 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में बिहार सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। लाखों की भीड़ के बीच किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर घेरा और प्रशासन पर रैली में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया।

प्रशांत किशोर ने कहा, “मैं पांच लाख लोगों के साथ सभा करना चाहता था, लेकिन पटना प्रशासन की लापरवाही और जानबूझकर की गई साजिश के कारण हजारों लोग अभी भी रास्ते में जाम में फंसे हैं। लोग पैदल चलकर सभा स्थल तक पहुंचे हैं। प्रशासन ‘निकम्मा’ है।” उन्होंने जनता से माफी मांगते हुए कहा कि, “मेरी वजह से आपको जो कष्ट हुआ, उसके लिए क्षमा चाहता हूं, लेकिन सरकार को इसका जवाब देना होगा।”

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में बदलाव की हुंकार भरी और घोषणा की कि “दस दिन के भीतर मैं यात्रा शुरू करूंगा और हर गांव-घर जाऊंगा। छह महीने में बिहार में ‘जनता की सरकार’ बनेगी।”

किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा, “जो शादी कराता है, वही श्राद्ध भी कराता है। अगर 2015 में हम मदद नहीं करते, तो नीतीश आज संन्यास में होते। अब जन सुराज उनका राजनीतिक श्राद्ध करेगा।”

सभा के दौरान उन्होंने जनता से सीधे संवाद करते हुए पूछा, “नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना है कि नहीं? अगर मोदी जी कहें कि नीतीश को मत हटाओ, तो क्या मानोगे? लालू का जंगलराज चाहिए क्या? फिर तो बिहार में सिर्फ जनता का राज चाहिए!”

सभा के अंत में प्रशांत किशोर ने बिहार में ‘जन सुराज’ के आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया और कहा कि अब कोई ताकत बदलाव की आंधी को नहीं रोक सकती।

  • Related Posts

    दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    मध्य प्रदेश स्थित दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव…

    Continue reading
    राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    दिल्ली में छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम बोलना भी एक संस्कार है

    • By TN15
    • August 3, 2026
    कम बोलना भी एक संस्कार है

     तख्तापलट की आहट …

    • By TN15
    • August 3, 2026
     तख्तापलट की आहट …

    दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?

    “नकली धर्मगुरुओं” के खिलाफ कार्रवाई करना क्यों आवश्यक है?

    • By TN15
    • August 3, 2026
    “नकली धर्मगुरुओं” के खिलाफ कार्रवाई करना क्यों आवश्यक है?

    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

    • By TN15
    • August 3, 2026
    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

    राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!