बिहार में ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा के अंतिम दिन कन्हैया कुमार हिरासत में

 सीएम आवास घेराव से पहले पुलिस की कार्रवाई

पटना। बिहार में बेरोजगारी और युवाओं के पलायन के खिलाफ निकाली जा रही ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ पदयात्रा के अंतिम दिन एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कन्हैया के साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब और प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।

यात्रा के समापन पर कन्हैया कुमार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें राजपुर पुल के पास पुलिस ने रोक दिया और हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

डीएसपी (कानून व्यवस्था) कृष्ण मुरारी ने बताया कि भीड़ को पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन जब भीड़ उग्र हो गई तो वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें कन्हैया कुमार भी शामिल हैं।

इस पदयात्रा में लगातार कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होते रहे हैं। कुछ दिन पहले बेगूसराय में राहुल गांधी ने यात्रा में भाग लिया था, जबकि पटना में आज के कार्यक्रम में सचिन पायलट भी शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने बिहार में बेरोजगारी और पलायन को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

कन्हैया कुमार ने इस यात्रा के माध्यम से दावा किया था कि बिहार की सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और रोजगार को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बना पा रही। उन्होंने ऐलान किया था कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक युवाओं को रोजगार और सम्मान नहीं मिलेगा।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार