अब हर माह 24 तारीख को होगा “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन

गर्भवती की उचित देखभाल को जनपद में जिला अस्पताल सहित पांच एफआरयू पर आयोजित होगी क्लीनिक, हर माह की नौ तारीख को मनाया जाता है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

द न्यूज 15 
नोएडा । मातृत्व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर सरकार व स्वास्थ्य विभाग का पूरा जोर है। इसके तहत हर जरूरी बिन्दुओं का खास ख्याल रखते हुए जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। इसी कड़ी में अब हर माह की 24 तारीख को जनपद की फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का ही विस्तारित रूप है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने इस संबंध में एफआरयू के प्रभारी अधिकारियों को पत्र भेज कर दिशा निर्देश जारी किये हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने बताया- गर्भवती की प्रसव पूर्व मुफ्त जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष आयोजन होता है। जहां एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा गर्भवती की सम्पूर्ण जांच नि:शुल्क की जाती है और कोई जटिलता नजर आती है तो उन महिलाओं को चिन्हित कर उन पर खास नजर रखी जाती है, ताकि जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बनाया जा सके। इसी कड़ी में अब शासन के निर्देश पर जनपद की समस्त एफआरयू पर हर माह की 24 तारीख को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन किया जाएगा। इसमें गर्भवती को द्वतीय व तृतीय त्रैमास में विशेषज्ञ अथवा एमबीबीएस चिकित्सक की देखरेख में निशुल्क प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक गर्भवती की पांच निशुल्क जांच- (ब्लड टेस्ट , ब्लड प्रेशर , यूरिन टेस्ट , हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड) की जाती है। डा. भारत भूषण ने बताया जनपद में वर्तमान में जिला चिकित्साल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगेल, बादलपुर, दादरी और जेवर में एफआरयू हैं।
उन्होंने बताया जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित जनपद के 22 स्वास्थ्य केन्द्रों- दादरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भंगेल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदरपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिपयाना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नयाबांस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, होशियारपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिगड़ी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सूरजपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हरोला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य, रायपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सर्फाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सेक्टर 22 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कासना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तुगलपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य,केन्द्र, बरौला एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, केन्द्र,जेवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दनकौर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसरख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दादरी सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र, बादलपुर सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र, भंगेल सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन पहले से किया जाता है।

Related Posts

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

Continue reading
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला