अब सिल्क्यारा सुरंग से निकाले गए एक मजदूर ने नीतीश कुमार पर निकाली भड़ास 

सिल्क्यारा सुरंग से निकाले गए एक मजदूर ने नीतीश कुमार पर क्यों भड़ास निकाली ? सुरंग से निकाले गए मजदूरों के मामले में कैसे घिर रहे हैं नीतीश कुमार ? नीतीश कुमार की राजनीति किस ओर जा रही है ?  ये सब प्रश्न आज की तारीख में बिहार के मुख्यमंत्री के पीछे पड़े हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं कि बेचारे चारों ओर से घिरते जा रहे हैं। कभी विधानसभा में अश्लील भाषा बोलने पर तो कभी अपने ही विधानसभा अध्यक्ष से भिड़ने के मामले में और कभी हिंदुओं के त्योहारों की छुट्टी काटने में तो अब उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के मामले में।
इसे नीतीश कुमार के लिए परेशानी खड़ी होना ही कहा जाएगा कि अब उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग मामले में उन पर उंगली उठ रही है। सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को सकुशल निकाल जाने के बाद जहां बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार की तारीफ हो रही है वहीं इन मजदूरों में से बिहार के एक मजदूर ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है।
इस मजदूर ने कहा है कि सभी प्रदेशों ने अपने मजदूरों की सुध लेने के लिए अपने अधिकारियों को सुरंग के पास भेजा पर नीतीश कुमार ने किसी अधिकारी को उनकी खबर लेने के लिए नहीं भेजा। इस मजदूर ने यह भी नाराजगी जताई है कि उनके किसी रिश्तेदार से भी सरकार ने कोई बात नहीं की।

दरअसल जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मजदूरों से मिलने पहुंचे थे तब बिहार के इस मजदूर ने यह शिकायत की। इस मजदूर ने धामी से कहा कि सभी राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के फंसे मजदूरों का हाल चाल जानने के लिए अपने अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा था पर हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न तो किसी को भेजा और न ही हमारे घर पर कोई गया। इस मजदूर ने पीड़ा व्यक्त की है कि मुझे नहीं पता कि हमने क्या गलती की थी जो हमारे साथ ऐसा किया गया।

दरअसल नीतीश कुमार ऐसा कुछ कर रहे हैं कि उनसे जवाब देता नहीं बन रहा है। जनसंख्या मामले में जहां उनको विधानसभा में अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने पर माफ़ी मांगनी पड़ी वहीं अब सिल्क्यारा सुरंग मामले में अब नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।
  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!