क्या नीतीश कुमार मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं ?

 

क्या नीतीश कुमार अपने चौतरफा घिरते देख बौखला गए हैं ? क्या नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के दबाव में अनाप-शनाप निर्णय ले रहे हैं ? अब नीतीश कुमार ने ऐसा क्या कर दिया कि वह बीजेपी ने निशाने पर हैं ? दिलचस्प बात यह है कि बात-बात पर गांधी की बात करने वाले नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने गांधी जयंती पर भी छुट्टी नहीं रखी है। हां डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर छुट्टी जरूर रखी गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उल्टे सीधे फैसले उन्हें परेशानी में डाल रहे हैं। विधानसभा में जनसंख्या मामले में अश्लील भाषा बोलने पर उनका पीछा छूटा नहीं है कि नीतीश सरकार ने 12वीं क्लास के लिए विवादित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में हिंदुओं के त्योहारों रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि की छुट्टी ही नहीं दी है और ईद की तीन दिन की छुट्टी दे दी गई है। मौके की तलाश में बैठी बीजेपी ने मामले को लपक लिया है।
बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है कि जिस तरह से लालू प्रसाद यादव और नीतीश सरकार हिन्दुओं पर हमला कर रही है, भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है। बीजेपी ने तंज करते हुए कहा है कि नीतीश सरकार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दे।

दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2024 में किस-किस दिन छुट्टियां रहेंगी? सूबे के शिक्षा विभाग ने इसे लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए पहली बार एक ही छुट्टियों वाला कैलेंडर जारी किया गया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक साल 2024 में महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, तीज और जिउतिया जैसे त्योहारों पर इस साल कोई छुट्टी नहीं होगी. 2023 के कैलेंडर में तीज के लिए दो दिन और जिउतिया के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई थी. ताजा कैलेंडर में ये छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

इसके ठीक उलट ईद के लिए अब 3 दिन छुट्टी होगी। ईद के लिए 18, 19 और 20 जून को स्कूल बंद रहेंगे. अब इसी को आधार बनाकर बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दें। उन्होंने नीतीश सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल के लिए छुट्टियों के कैलेंडर में इसकी झलक दिख रही है।
डॉक्टर अजय आलोक ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कटौती कर चुकी है। उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दें, यही बेहतर होगा।  वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्विटर पर पोस्ट कर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को घेरा है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज ने सूबे को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बताते हुए कहा है कि नीतीश और लालू की सरकार ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, रक्षाबंधन और शिवरात्रि पर अवकाश नहीं मिला. गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि जिस तरह से लालू यादव और नीतीश की सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है, भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके सुशील मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार ने एक बार फिर जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और शिवरात्रि की छुट्टी रद्द कर दी है। सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार हिंदुओं को जातियों में बांटने और अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण से वोट की राजनीति में लगे हैं।

बिहार सरकार की ओर से जारी किए गए 2024 की छुट्टियों के कैलेंडर को लेकर बीजेपी के वार पर अब जेडीयू और आरजेडी का भी जवाब आया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव पर शिक्षा विभाग स्पष्टीकरण देगा। उन्होंने ये भी कहा कि छुट्टियों पर राजनीति ठीक नहीं है। नीरज कुमार ने कहा कि शब-ए-बारात की छुट्टी घटाई गई है, बीजेपी इसपर क्यों नहीं बोल रही? वहीं, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी छुट्टियों को भी धर्म के चश्मे से देख रही है। इस पर राजनीति ठीक नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि उर्दू विद्यालयों की छुट्टियां भी इस कैलेंडर में शामिल हैं।

  • Related Posts

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा