नोएडा में कुख्यात सुंदर भाटी गैंग गिरफ्तार,अवैध हथियार बरामद

ऋषि तिवारी
नोएडा। यूपी के गौतमबुद्ध नगर के चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग के चार बदमाशों को नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में सुंदर भाटी का दाहिना हाथ कहे जाने वाला संदीप नागर भी शामिल है। बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों के परिजनों ने जानलेवा हमला किया और काफी संघर्ष के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया है।

बता दे कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया है कि कुख्यात चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर दनकौर के गांव जुनेदपुर की मढैया निवासी संदीप नागर को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच गिरफ्तार कर लिया। संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों की फायरिंग और पथराव का सामना करना पड़ा है। विरोध कर रहे लोगों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने संदीप नागर को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास की खेतों में छुपकर अपने आप को सुरक्षित किया। संदीप पर 30 से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, वसूली, अपहरण आदि के मामले शामिल हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया संदीप नागर व उसके पुत्र पुनीत उर्फ आशू उर्फ आशीष के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने के आरोप में वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पिता पुत्र दोनों तभी से फरार चल रहे थे। न्यायालय ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ-साथ धारा -82 की कार्रवाई के निर्देश दिए थे । पुलिस जब भी संदीप को गिरफ्तार करने जाती तब-तब उनको ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ता था। इस बार संदीप की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एक संयुक्त टीम को सौंप गई। टीम ने शुक्रवार की देर रात थाना ईकोटेक-1 और आसपास के अन्य थानों का पुलिस बल लेकर गांव में संदीप के ठिकाने पर दबिश दी। इसकी भनक जब संदीप के समर्थक ग्रामीणों को हुई तो वे पुलिस पार्टी पर हमलावर हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुंदर भाटी गैंग के तीन बदमाश नितिन बढपुरा, दिनेश घंघोला तथा रिंकू नारौली को अवैध पिस्टल व 4 तमंचों के साथ पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उन्हें बताया था कि यह अवैध हथियार संदीप नागर द्वारा उन्हें उपलब्ध कराया गया है, जिनके पास और भी अवैध हथियार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बरामदगी के क्रम में संदीप के गांव में छापेमारी की। वहां से पुलिस को एक बुलेट प्रूफ कार, एक पिस्तौल, एक राइफल, पिस्टल (एयर गन) बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मौके से संदीप के एक अन्य साथी भी पकड़ा गया था, जिसकी गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि इस गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन