एसटीएफ की गोली का शिकार हुआ कुख्यात डकैत बाबर

 पूर्णिया। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कुख्यात 3 लाख का इनामी डकैत बाबर को एनकाउंटर में मार गिराया है। पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अमौर थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्टेट हाइवे के पास धान के खेत में एनकाउंटर में बाबर उर्फ आदिल उर्फ पापड़, पिता अली मोहम्मद उर्फ मोमा, पतुलवा किशनगंज जिला निवासी को मार गिराया।
सूचना मिलते ही एसपी कार्तिकेय शर्मा खुद अमौर पहुंचे थे। एसपी ने कहा कि प्रेस वार्ता कर जानकारी दी जाएगी। लेकिन पुलिस सूत्रों से जो अब तक जानकारी मिली है बाबर पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज के अलावा बंगाल और यूपी में भी डेढ़ दर्जन से अधिक डकैती कांड को अंजाम दे चुका है।
बाबर के खिलाफ कई जिलों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। रात में भी वह डकैती की योजना बना रहा था। पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद घेराबंदी कर बाबर को मार गिराया गया। बाबर किशनगंज जिला का निवासी बताया जाता है। फिलहाल उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया लाया गया है।
बता दें कि किशनगंज से सटे पश्चिमबंगाल के सुरजापुर का रहने वाला था बाबर। खाड़ी के मुखिया के यहां बड़ी डकैती और हत्या के बाद खूब चर्चा में आया था। यह कुख्यात मूल रूप से बंगाल का रहने वाला था। रुपौली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुले मंच से कहा था कि बाबर एनकाउंटर में मारा जाएगा।
माना जा रहा है कि दिलीप जायसवाल के पूर्णिया में अपराधियों पर दिए गए रुपौली विधानसभा चुनाव के दौरान वाली बात को अब जमीन पर उतरना शुरू कर दिया गया है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे