घर के अंदर से आती थीं आवाजें, 2 दोस्त कर रहे थे ‘कांड’

 नवादा पुलिस ने मारा छापा तो उड़े होश

 नवादा। बिहार के नवादा जिले में एक घर से हर रोज खटखट की आवाजें आती थीं। कभी आवाजें तेज होती थीं तो कभी धीमें। आसपास के लोगों ने इस घर की सूचना पुलिस को दी। इस पर नवादा पुलिस ने घर में छापा मारा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलसा ढिवरी गांव का है। यहां एक घर में छापेमारी करके पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हथियार बनाते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 3 देशी थरनट, 3 देशी पिस्तौल और बहुत सारे अधबने पिस्टल के पुर्जे मिले हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इस गांव में एक घर में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ और नवादा पुलिस की एक टीम ने उस घर पर छापा मारा। पुलिस को घर के अंदर से खटखट की आवाजें आ रही थीं। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि वहां एक मिनी गन फैक्ट्री चल रही थी। कुछ लोग हथियार बनाने में जुटे हुए थे। पुलिस ने उन लोगों को रंगे हाथों धर दबोच लिया।
पकड़े गए लोगों में कारू मिस्त्री और उसका दोस्त गोरू मियां शामिल हैं। दोनों खलसा ढिवरी गांव के ही रहने वाले हैं। एसडीपीओ सदर 2 सुनील कुमार ने बताया कि कारू मिस्त्री अपने साथी गोरू मियां के साथ मिलकर अपने घर में ही अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चला रहा था। कारू मिस्त्री पर मुफस्सिल थाना में पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। एसटीएफ इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी मान रही है।
एसडीपीओ सदर 2 सुनील कुमार ने बताया कि नवादा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये लोग किसके लिए हथियार बनाते थे। इन्होंने अब तक कितने हथियार बनाकर बेचे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन