नॉट ऑल मैन

ज़मीन पर पीले फूल गिरे अंबलताश के
ज़मीन कितनी ख़ूबसूरत लगी
ज़मीन पर अपराजिता के फूल गिरे
जामुनी फूलों से सजी ज़मीन खिल उठी
ज़मीन पर हरश्रृंगार के फूलों का बिस्तर बिछा सुबह-सुबह
ज़मीन अपसरा सी सजी

ज़मीन पर वर्षा की बूंदें गिरी
मिट्टी की खुशबू फूलों की खुशबू पर ग़ालिब हो गई रूह में समा गई रोम-रोम तृप्त हो गया
ज़मीन पर आम गिरा ज़मीन पर पतंग गिरी
ज़मीन पर लाल गुलमोहर के फूल गिरे
ज़मीन दुल्हन सी लगने लगी

अल्लाह का हुक्म हुआ
इब्राहीम अलैहिस्सलाम तपते रेगिस्तान में अकेले छोड़ आए
बीवी हाजरा बेटे इस्माइल अलेहिस सलाम को
जब भूखी प्यासी मां दौड़ी पानी की तलाश में
रोते हुए इस्माइल अलेहिस सलाम ने एड़ियां रगड़ी ज़मीन पर
ज़मीन ने पानी का फव्वारा छोड़ दिया

पानी इतना पानी दिया ज़मीन ने
दुनिया के कोने-कोने तक गया जम जम
ज़मीन अनाज उगलने के लिए थी
आदम अलैहिस्सलाम को भेजा गया गंदुम के साथ
आदम की औलादें लड़ी एक स्त्री के लिए
हत्या की और लाश ज़मीन पर गिरा दी
ज़मीन के मुंह ख़ून लग गया उसको लाश भा गई

कितनी मेहनत करता है आदमी अनाज के लिए
खाद चाहिए पानी चाहिए धूप चाहिए निगरानी चाहिए
हाड़ तोड़ महनत के बाद ज़मीन अनाज उगलती है
पानी को छोड़ती है

लाश उगलने के लिए दुनिया की तमाम मिट्टी उपजाऊ है
न खाद चाहिए न पानी चाहिए न धूप चाहिए
ज़मीन को भी भूख लगती है प्यास लगती है
इसकी गिज़ा आदमी की मृत देह है

ज़मीन की भूख प्यास बुझती रहे इसलिए गिरने की प्रक्रिया ज़ारी है
फूल नहीं वर्षा नहीं आम नहीं पतंग नहीं
ज़मीन को रक्त रंजित आदमी की लाश चाहिए
कितनी प्यासी है ज़मीन
बलात्कार हत्या नाकाफी है
नरसंहार से भी इसकी प्यास नहीं बुझ रही

कितना मनहूस रहा होगा वो पहला हत्यारा
जिसने ज़मीन को लाश का स्वाद चखाया उसके मुंह ख़ून लगाया
“नॉट ऑल मैन” कहने वाले समीक्षकों
ज़रा हत्या की शुरुआत पर नज़र डाल कर देखो
बिना अनुपात देखे फैसला सुनाने वाले न्यायाधीशों
बीवी हाजरा की कहानी पढ़ कर देखो
हाबिल काबिल की करतूतों को किताब में पढ़ कर देखो

नॉट ऑल मैन
ज़रा यहूदो नसारा की हिस्ट्री पढ़ो उनकी नियत टटोल कर देखो
मुनाफ़िक़ों की मुनाफक़त पढ़ कर देखो
दक़ियानूस की जेल में ठूसे कैदियों के बारे में पढ़ कर देखो
ईशा अलेहिस सलाम के हत्यारों को क़रीब से जाकर देखो

नॉट ऑल मैन
युद्ध निर्णायक की टेबल पर हाज़िरी दो
बम निर्माता की सूची पढ़ कर देखो
युद्ध विभिषिका पढ़ो युद्ध में मारे गए लोगों की क़ब्र खोद कर देखो
अस्पताल और स्कूल पर बम गिराने वाले को पहचानो
ज़मीन को रक्त रंजित करने वाले को क़रीब से देखकर आओ

नॉट ऑल मैन
फिलिस्तीन की माओ को बेवाओ को देखो
छोटे-छोटे यतीम बच्चों को देखो
ईरान की शहीद बच्चियों की क़ब्र को क़रीब से जाकर देखो
मणिपुर में अकेली निहत्थी महिला से मिलो जाकर
जिसे आला दर्ज़े की मख़लूक़ ने सड़कों पर नंगा घुमाया
तुम्हें एक द्रोपदी काफी नहीं थी

नॉट ऑल मैन
ज़मीन अनाज उगलने के लिए बनी थी
प्रकृति ने इसकी गोद में गिराई वर्षा की बूंदें
और रंग-बिरंगे फूल
इस पर लाशों का अंबार तुमने लगाया है !!

मेहजबीं

  • Related Posts

    मिठास की महारानी (चीनी) 
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    एक बार फिर से भाव दिखाने लगी है,…

    Continue reading
    प्रकृति ही हमारी शान है ..
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    प्रकृति का अपना ही स्वरूप है अपना ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    • By TN15
    • August 25, 2026
    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    • By TN15
    • August 25, 2026
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?

    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!

    • By TN15
    • August 25, 2026
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!

    आरक्षण समीक्षा की बात करना गुनाह है? क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    आरक्षण समीक्षा की बात करना गुनाह है? क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?