Noida Rain: नोएडा में बारिश, इतने ओले पड़े कि सड़कों पर बिछ गई सफेद चादर… शाम में भी बूंदाबांदी के आसार

Noida Rain Update: नोएडा में शनिवार की दोपहर अचानक तेज बारिश होने से लोगों को बढ़ रही गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही बन रहा मौसम दोपहर होते-होते बदला। आसमान में जमे बादलों का रंग काला हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में जमकर बर्फबारी हुई।

नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारी बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। शनिवार दोपहर अचानक कई इलाकों में तेज बारिश होने लगी। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़ने लगे। ओलों की बारिश से खाली स्थानों और सड़कों पर सफेद चादर बिछी हुई नजर आई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के कारण लगातार उत्तर प्रदेश के आसमान में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक बारिश का असर दिखा था।

नोएडा में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। 11 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। दोपहर में अचानक हवा की रफ्तार 29 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार पर पहुंच गई। इसके बाद आसमान में छाए बादल घने हो गए। हवा की तेज रफ्तार ने मौसम को अचानक बदल दिया। इसके बाद बेमौसम बरसात हुई। करीब 5 मिलीमीटर बारिश होने की बात मौसम विभाग की ओर से कही जा रही है।

नोएडा में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते ओले पड़ने लगे। बाहर में मौजूद लोगों को बचने का भी मौका नहीं मिला। ओलावृष्टि में फंसे लोगों को चोट भी आईं। मौसम विभाग ने नोएडा में शनिवार की शाम को भी बारिश की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश जैसी स्थिति के बनने को लेकर लोगों को अपने साथ छाता लेकर जाने की सिफारिश की गई है।

नोएडा को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में शाम तक मध्यम गति से हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

  • Related Posts

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    नई दिल्ली/इस्लामाबाद। हेग में मौजूद ‘परमानेंट कोर्ट ऑफ…

    Continue reading
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    • By TN15
    • September 3, 2026
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल