मोदी और योगी के आदेश पर नोएडा पुलिस जागी, शुरू की काली फिल्म लगी वाहनों की चेकिंग

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के चलते नोएडा पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है लगातार पिछले करीब तीन दिनों से काली फिल्म लगाकर घूमने वालों वाहनों पर नजर रख रही है। चेकिंग के दौरान इन वाहनों की काली फिल्म उतार कर चालान भी काट रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह व एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार द्वारा यातायात पुलिस के साथ थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी के आस पास वाहन चैकिंग व चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग करने व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी पीआरवी व पीसीआर वाहनों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए पैट्रोलिंग की जाये।

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते पूरे जिले में हाई अलर्ट है। सभी थाना क्षेत्रों की पीआरवी और पीसीआर वाहन लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों की भी चेकिंग कर रही है। इसके अलावा मॉल, बाजार आदि क्षेत्रों में भी लगातार पैदल मार्च कर रहे हैं। महत्वपूर्ण चौराहों पर यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, कई मजदूर दबे
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-33 स्थित…

    Continue reading
    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    नोएडा। यूपी के नोएडा में डीएम ऑफिस को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, कई मजदूर दबे

    • By TN15
    • July 13, 2026
    Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, कई मजदूर दबे

    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    • By TN15
    • July 13, 2026
    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    • By TN15
    • July 13, 2026
    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    • By TN15
    • July 13, 2026
    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण

    • By TN15
    • July 13, 2026
    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण