Noida News : बच्चों के टीकाकरण को लेकर सर्वे कल से

शत-प्रतिशत बच्चों को लगेगा रूबेला और खसरा टीका

फिरोजाबाद। राज्य में रूबेला और खसरे के बढ़ते खतरे को देखते हुए जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कराकर टीकाकरण कराया जाएगा। शासन के निर्देश के अनुसार खसरा और रूबेला जैसी खतरनाक बीमारियों के खात्मे को लेकर बुधवार से 15 दिसंबर तक सर्वे कार्य कराया जाएगा।

सीएमओ डॉ. डीके प्रेमी ने कहा के सर्वे कार्य को अंजाम देने वाली सभी आशा कार्यकर्ताओं को संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षकों को टीकाकरण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे का सत्यापन स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी तथा सहयोगी संस्थाओं के द्वारा किया जाएगा। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. बी डी अग्रवाल ने बताया कि रूबेला और खसरा जैसी खतरनाक बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए प्रतिवर्ष अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनवरी-फरवरी तथा मार्च 2023 में चलाया जाएगा। डॉ अग्रवाल बताया कि हाल ही में झारखंड, बिहार, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र तथा हरियाणा में खसरे के केस बढ़ने से कई मौतें दर्ज की गई हैं। उधर रूबेला और खसरे के टीकाकरण के मामले में यूपी के 41 जिले पहले ही हाई रिस्क वाली श्रेणी में हैं। इसलिए टीकाकरण का आंकड़ा शत प्रतिशत रखा गया है।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बुधवार से शुरू सर्वे कार्य में आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चों का पता लगाएंगी और उनकी सूची तैयार कर स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक को दी जाएगी, जिससे टीकाकरण अभियान के दौरान उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाए।
यूनिसेफ के डीएमसी अनिल शुक्ला ने बताया कि टीकाकरण से पहले 7 से 15 दिसंबर तक सर्वे कार्य कराया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण कार्य और स्वास्थ्य कर्मियों को अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी तीन माह में सौ प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या