Noida News : हर महीने 24 बिंदुओं पर रिपोर्ट देंगे निजी अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के साथ की बैठक, एचएमआईएस पर रिपोर्टिंग भी हुई अनिवार्य

नोएडा। जनपद में पीएसआई इंडिया के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के साथ बैठक कर प्रमुख सूचकांकों के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 50 अस्पतालों निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रसव संबंधित जांच, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन (पोस्ट पार्टम परिवार नियोजन, पोस्ट अबॉर्शन परिवार नियोजन) और नियमित टीकाकरण सहित 24 बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उक्त सभी बिंदुओं की रिपोर्टिंग अब हर महीने निजी अस्पतालों को भी करनी होगी।

डॉ शर्मा ने बताया कि जिले में प्रसव से जुड़े 50 प्रमुख निजी अस्पताल हैं। इनमें से जच्चा बच्चा और बाल स्वास्थ्य से जुड़े सूचकांकों पर 18 अस्पताल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। मीटिंग के दौरान जिला अपर शोध अधिकारी केके भास्कर ने कहा हौसला साझेदारी कार्यक्रम व आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों को विभाग की तरफ से एक फार्मेट दिया गया है जिस पर हर माह रिपोर्ट देनी है। महिलाओं को दी जाने वाली प्रसवकालीन सेवाओं, सी सेक्शन प्रसव, नार्मल प्रसव, शिशु जन्म, शिशु मृत्यु, पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी और बच्चों को लगाये जाने वाले टीके समेत कुल 24 बिंदुओं के बारे में जानकारी दी जानी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने कहा सरकारी अस्पतालों की तरह निजी अस्पतालों से पूर्ण रिपोर्टिंग करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पर एंटी नेटल केयर सर्विसेज, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन और बच्चों के नियमित टीकाकरण की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। शिशु व मातृ मृत्यु दर रोकने में इन रिपोर्ट्स व आंकड़ों का खास योगदान है। उन्होंने कहा -जब तक निजी क्षेत्र से भी संपूर्ण रिपोर्ट नहीं मिलेगी तब तक जच्चा बच्चा और बाल स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का संपूर्ण लाभ समुदाय तक नहीं पहुंच सकता। रिपोर्टिंग के अभाव में जिले की रैंकिंग भी प्रभावित होती है। इसी उद्देश्य से निजी अस्पतालों को रिपोर्टिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बैठक में एचएमआइएस ऑपरेटर और पीएसआई से कोमल घई और विशाल सक्सेना और जे एस आई से यामिनी सक्सेना उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार