Noida News : सीएचसी डाढ़ा पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन

150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया, मानसिक रोग छिपाएं नहीं इलाज कराएं डा. राहुल

 

नोएडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) डाढ़ा (कासना) पर बुधवार को वृहद राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डा. राहुल ने कहा- आज की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। इसकी रोकथाम जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मानसिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। लोग इन शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा-अपनी बीमारी को छिपाएं नहीं, मनोचिकित्सक से परामर्श करें। मानसिक रोग भी शारीरिक रोग की तरह हैं इनका उपचार संभव है।

   शिविर में मुख्य रूप से जिला मानसिक स्वास्थ्य की टीम ने लोगों की काउंसलिंग की और उन्हें दवा उपलब्ध करायीं। करीब 150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल की मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओपीडी के लिए रेफर किया गया। शिविर में मनोचिकित्सक डा. तनुजा गुप्ता ने मानसिक रोग के लक्षण के बारे में बताया। उन्होंने बताया- नींद न आना या देर से आना, उदास या मायूस रहना, बेहोशी का दौरा आना, बेवजह शक करना, बुद्धि का विकास कम होना, किसी प्रकार का नशा करना, चिंता, घबराहट उल्टी आदि होना, सिर दर्द या भारीपन बने रहना, आत्महत्या के विचार आना आदि मानसिक रोगों के लक्षण हैं।

साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर रजनी सूरी ने डिप्रेशन, ओसीडी, फोबिया के लक्षण के बारे में बताया। मानसिक रूप से परेशान लोगों की काउंसलिंग की और उन्हें समझाया- वह नकारात्मकता को छोड़ कर सकारात्मक रवैया अपनाएं। उन्होंने किसी भी सूरत में नशा न करने की सलाह दी और कहा- नशा किसी समस्या का हल नहीं है। बल्कि नशा बीमारियों को और बढ़ाता है। योग करें, बच्चों के साथ समय बितायें। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति सिंह ने मंदबुद्धि, एडीएचडी, आटिज्म के बारे में बताया। कम्युनिटी नर्स शिवानी और सोनी से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पैम्प्लेट्स और मरीजों को दवा प्रदान की।

 

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

    • By TN15
    • August 17, 2026
    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

    नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

    संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

    • By TN15
    • August 17, 2026
    संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

    • By TN15
    • August 17, 2026
    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी