Noida News : विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य विभाग करेगा शुगर-बीपी की निशुल्क जांच  

जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध होगी निशुल्क जांच की सुविधा

नोएडा । विश्व मधुमेह दिवस (14 नवम्बर को) पर  स्वास्थ्य विभाग जनपद में 30 वर्ष की आयु पार कर चुके सभी महिला व पुरुषों की स्क्रीनिंग करेगा। इसके लिए नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कॉर्डियोवास्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थवेलनेस सेंटर एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मधुमेह, ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की जाएगी। यह कार्यक्रम जिला चिकित्सालय में भी संचालित किया जाएगा। यह जानकारी गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।डा. सिंह ने बताया- हर वर्ष 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। लगातार मधुमेह रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1991 में संयुक्त रूप से मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व मधुमेह दिवस आयोजित करने का फैसला किया था। हर साल विश्व मधुमेह दिवस की थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष की थीम एक्सेस टू डायबिटीज केयर यानि “मधुमेह देखभाल तक पहुंच” है। उन्होंने कहा मधुमेह की रोकथाम जागरूकता, जीवन शैली में परिवर्तन, नियमित जांच व उपचार और व्यायाम से की जा सकती है।जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. प्रदीप शैलत ने बताया— अनियमित दिनचर्या, सहीखान-पान न होना, फास्टफूड का अधिक सेवन, व्यायाम न होना, तनाव, उच्च रक्तचाप के कारण मधुमेह की बीमारी होती है। मधुमेह होने का मुख्य कारण शरीर में इंसुलिन की कमी का होना या न बनना होता है। यह बीमारी अनुवांशिक भी है।जिला वित्त एवं रसद सलाहकार आशूदीप ने बताया- जनपद में विश्व मधुमेह दिवस 14 नवम्बर को स्वास्थ्य विभाग 30 वर्ष की आयु पार कर चुके सभी महिला व पुरुषों की स्क्रीनिंग करेगा। इसके लिए नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कॉर्डियोवास्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थवेलनेस सेंटर एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मधुमेह, ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक कमरा नंबर 11 में डा प्रदीप शैलत, स्टाफ नर्स, काउंसलर, फीजियोथेरेपिस्ट, लैबटेक्नीशियन की टीम जांच करेगी। आशूदीप ने बताया एनसीडी क्लीनिक में अप्रैल 2022 से लेकर अब तक करीब 40275 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी जिसमें 5965 मरीज मधुमेह के शिकार पाये गये।
ReplyReply to allForward

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर