Noida News : दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को किया निशुल्क कपड़ा वितरण

जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची मानव सेवा : गंगेश्वर दत्त शर्मा

 नोएडा। जरूरतमंद लोगों की सेवा में अनवरत लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 25 दिसम्बर 2023 क्रिसमस डे को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में झुग्गी बस्ती सेक्टर- 78, नोएडा पर गरीब, जरूरतमंद लोगों को निशुल्क साड़ी, शोल, स्वेटर, जर्सी आदि कपड़ों का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है साथ ही समय समय पर संस्था की ओर से कपड़ा वितरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने उन्होंने बताया कि हमारा ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंदों को राशन किट, वस्त्र, भोजन व अन्य आवश्यक सामग्री आदि का वितरण कर जरूरतमंदों की मदद करता आ रहा है उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है।

ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिंह ने बताया कि आज भी दर्जनों गरीब बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य किया। मदद पाकर जरूरतमंदों ने दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की  स सराहना किया।
आज कपड़ा वितरण में टीम की कार्यकर्ता सविता देवी, गुड़िया देवी, नन्ही देवी आदि ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!