Noida News : सीटू कार्यकर्ताओं ने नोएडा में डब्ल्यू एफ टी यू का 77 वां स्थापना दिवस मनाया

नोएडा  ।  मजदूर फेडरेशन सी.आई.टी. यू. गौतम बुध नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सीटू जिला महासचिव राम सागर जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर- 8, नोएडा पर 3 अक्टूबर 2022 : वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रैड यूनियंस (WFTU) का अंतर्राष्ट्रीय स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि

2022 का अंतर्राष्ट्रीय एक्शन डे ऐसे वक्त पर हो रहा है जब पूरी दुनिया के मज़दूर पूँजीवाद के बढ़ते संकट के बीच गरीबी, बेरोज़गारी,छँटनी, तालाबंदी और मँहगाई के बीच मुश्किलों के बीच अपना जीवन चला रहे हैं।
रूस-यूक्रेन समेत दुनिया के अलग-अलग कोनों में साम्राज्यवाद के मुनाफ़ों की भूख के चलते युद्ध और बर्बादी देखने को मिल रहा है। ऐसे में मज़दूर वर्ग को इन सभी युद्धों व साम्राज्यवाद के खिलाफ़ मोर्चा खोलना होगा।
ईंधन के बढ़ते संकट के बीच “ग्रीन एनर्जी” यानिकि हरित ऊर्जा की तरफ बढ़ने के नाम पर दुनिया भर में बड़े पूँजीपति मुनाफ़े कमा रहे हैं जबकि मज़दूरों पर बोझा बढ़ता जा रहा है।
वेतन कटौती के बीच मज़दूरों के परिवारों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन का भार लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रैड यूनियन अधिकारों के हनन के बीच दुनिया के हर मुल्क़ में मज़दूरों के लिए जीवन  लगातार मुश्किल होता जा रहा है। जिस तरह से पूंजीवाद का संकट बढ़ता जा रहा है, ऐसे में मज़दूरों के पास संगठित होने और संघर्ष तेज़ करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
WFTU दुनिया के हर देश में संग्रामी ट्रैड यूनियन संगठनों का मोर्चा है। कोविड के नाम पर दुनिया भर में मज़दूरों पर जहाँ हमले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं मज़दूरों के संघर्ष भी तेज़ हो रहे हैं। हमारे अपने देश में भी ग़ुलामी के दस्तावेज़ 4 लेबर कोड कानूनों , देश की सम्पदा की लूट, बढ़ती मँहगाई, छँटनी, तालाबंदी तथा साम्प्रदायिक ज़हर के खिलाफ़ मज़दूरों के संघर्ष तेज़ हुए हैं। इन सभी संघर्षों को तेज़ करने, हमारे संगठन को मजबूत बनाने व अधिक से अधिक रद्द मज़दूरों को हमारे दायरे में जोड़ने के संकल्प का नाम है 3 अक्टूबर का यह आह्वान।
अब न रुकेंगे, अब न सहेंगे!
संगठित संघर्षों की ताक़त में ही है उम्मीद और भविष्य का रास्ता!

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी