Noida News : 11 सितंबर को सामुदायिक केंद्र भंगेल में होने वाले सीटू जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

नोएडा । सी.आई. टी. यू. जिला कमेटी गौतम बुध नगर का त्रवार्षिक 8 वां जिला सम्मेलन 11 सितंबर 2022 को प्रातः 9:00 बजे से सामुदायिक केंद्र भंगेल सेक्टर- 110 नोएडा पर होने जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा एवं सम्मेलन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए सीटू पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में सीटू जिला कमेटी के पिछले 3 साल के कार्यों व संघर्षों की समीक्षा एवं आगामी 3 साल के लिए कार्यक्रमों व संघर्षों की दिशा तय करने के लिए सम्मेलन में विचार-विमर्श के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। सम्मेलन में सीटू से सम्बंधित यूनियन के पदाधिकारी एवं कारखाना स्तर की मिल कमेटियों के नेता डेलीगेट के रूप में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में नई जिला कमेटी का चुनाव किया जाएगा। साथ ही सम्मेलन में न्यूनतम वेतन, श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा एवं मजदूर विरोधी लेबर कोडो़ के खिलाफ संघर्ष का प्रस्ताव। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष का प्रस्ताव। पथ विक्रेताओं व अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं पर संघर्ष का प्रस्ताव। कामकाजी महिलाओं के साथ भेदभाव एवं यौन उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष का प्रस्ताव जैसे कई मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने के लिए सम्मेलन में प्रस्ताव रखे जाएंगे।
सीटू जिला महासचिव राम सागर ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सीटू कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर प्रचार व जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी डेलीगेट 11 सितंबर 2022 को प्रातः 9:00 बजे से पहले सम्मेलन स्थल पर पहुंच जाएं ताकि रजिस्ट्रेशन कर 10:00 बजे झंडारोहण व उद्घाटन भाषण के साथ समय से सम्मेलन की कार्रवाई शुरू हो जाए।

  • Related Posts

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

    Continue reading
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!