Noida News : “एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” का दूसरा चरण परसो से 

एक से 30 सितंबर तक सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर चलाया जाएगा अभियान, गर्भवती व धात्री महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक, जनपद में हैं 2595 गर्भवती व 23302 धात्री महिलाएं

नोएडा । सभी गर्भवती व धात्री महिलाओं में एनीमिया व कैल्शियम की कमी से होने वाले दुष्प्रभाव की रोकथाम, नियंत्रण एवं बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं तथा जागरूकता प्रदान करने के लिए जनपद में एक से 30 सितम्बर तक “एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” का दूसरा चरण चलाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया अभियान के लिए जनपद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने बताया-गर्भवती व स्तनपान कराने वाली मां को विशेष पोषण की जरूरत होती है। यह मां-और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए कहा जाता है कि स्वस्थ बचपन की नींव गर्भकाल के आरंभ से ही पड़ती है। गर्भकाल में मां का खानपान अच्छा होगा तो वह एक स्वस्थ और सुपोषित बच्चे को जन्म देगी। “एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” इसी कदम की एक कड़ी है।

एक से 30 सितंबर तक ओपीडी, आईपीडी, ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस के जरिए गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी देने के साथ ही आवश्यक पोषक तत्व कैल्शियम आयरन और फोलिक एसिड उपलब्ध कराएं जाएंगे और इसके साथ ही पेट के कीड़े निकालने वाली गोली एल्बेंडाजोल भी वितरित की जाएंगी। ‌अभियान के दौरान दो माह के लिए पोषक तत्वों का वितरण किया जाएगा, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया- “एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” अभियान का पहला चरण मई माह के दौरान जनपद समेत पूरे सूबे में चलाया गया था।

डा. भारत भूषण ने बताया – एक से 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में इस बात पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा कि गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में फोलिक एसिड, द्वितीय व तृतीय त्रैमास में एल्बेंडाजोल की एक गोली एक बार अवश्य दी जाए। उन्होंने बताया सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर एल्बेंडाजोल, कैल्शियम एवं आयरन फोलिक एसिड, आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन मांग के अनुरूप प्रदान कर दिया गया है। सभी संबंधित आशा एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ड्यू लिस्ट तैयार कर ली गयी है। जनपद में 2595 गर्भवती व 23302 धात्री महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया- अभियान में पोषण सेवाओं के साथ-साथ परामर्श सेवा भी प्रदान की जाएगी। गर्भवती के पेट में कीड़े होने की स्थिति में गर्भ में पल रहे शिशु को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और साथ ही गर्भवती के एनीमिक होने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया- अभियान के बारे में जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए आशा, एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    • By TN15
    • October 19, 2026
     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

    • By TN15
    • October 19, 2026
    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

    अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

    अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’