Noida News : रविवार को 2.30 बजे जोरदार विस्फोट के साथ जमींदोज कर दिया जाएगा ट्विन टावर!

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-93ए में स्थित ट्विन टावर को 28 अगस्त यानी रविवार के दिन जमींदोज कर दिया जाएगा। भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े इस 40 मंजिला इमारत को एक लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद मलबे के ढेर में बदला जा रहा है। आपको बता दें कि इमारत को जमांदोज करने से ठीक 15 मिनट पहले एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, जिसके कारण लोगों के लिए आने-जाना पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इसको देखते हुए ट्रफिक पुलिस ने भी शुक्रवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इस डायवर्जन प्लान के बारे में जानने के लिए लोग गूगल मैप का भी इस्तेमाल कर सकते है। तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे से ही इन सभी मार्गों पर प्रशासन की तरफ से काफी सख्ती बरती जाएगी लेकिन टावर के आसपास की दो सोसाइटी एटीएस विलेज व एमराल्ड कोर्ट में रहने वाले लोगों को बाहर आने की इजाजत होगी।


बनाए जाएंगे दो और नए टावर

मामले में जानकारी देते हुए एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी की एओए के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त डीआईजी उदयभान सिंह तेवतिया ने बताया कि सुपरटेक बिल्डर को सेक्टर 93A में 23 दिसंबर 2004 को एमरॉल्ड कोर्ट के नाम पर भूखंड आवंटित हुआ, जिसमें 14 टावर का नक्शा पास हुआ है। इसके साथ ही योजना में 3 बार संशोधन हुआ और 2 नए टावर की मंजूरी दे दी गई। ये दोनों टावर ग्रीन पार्क, चिल्ड्रन पार्क और दो मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की जमीन पर बनाए जाएंगे।

रविवार को हो जाएगा जमींदोज

वहीं दूसरी तरफ आईआईडीसी ने बताया कि ट्विन टॉवर को ध्वस्त किए जाने के लिए सीएसआईआर-सीबीआरआई के सहयोग से मुंबई की मेसर्स एडिफाइस इंजीनियरिंग एजेंसी का चयन किया गया है। एजेंसी ने पूर्व में कोचीन में ऐसी ही एक इमारत के सफलतापूर्वक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसे गिराने के लिए वॉटर फॉल इम्प्लोजन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जोकि डिजाइन के अनुसार मनचाही दिशा में भवन को गिराने के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है। आईआईडीसी ने साथ ही बताया कि दोनों टॉवर में 9600 होल किए गए हैं, जहां विस्फोटक को रखा जा चुका है और अब इन्हें चार्ज किया जा रहा है। 28 अगस्त को दोपहर में ठीक 2:30 बजे एक बटन दबाने के महज 12 सेकेंड के भीतर 30 मंजिला टावर संख्या 16 और 31 मंजिला टॉवर संख्या 17 जमींदोज हो जाएगी।

ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के कारण इमारत के आस-पास रह रहे लोगों के बीच काफी डर का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए कंपनी के एडिफिस के इंजीनियर जिगर छेड़ा ने बताया कि नोएडा आथॉरिटी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इमारत को गिराने का काम दुनिया की सबसे अच्छी टीम कर रही है। ध्वस्तीकरण के बारे में जानकारी देते हुए आगे कहा कि गैल की पाइपलाइन जमीन से 3 मीटर अंदर है और वह 4 रिक्टर स्केल वाले भूकंप को सह सकती है लेकिन फिर भी हमने सावधानी के लिए जमीन पर प्लेट्स लगा दी हैं। इसकी वजह से गैल की पाइपलाइन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

Related Posts

दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

Continue reading
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

  • By TN15
  • August 20, 2026
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

  • By TN15
  • August 20, 2026
बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

  • By TN15
  • August 20, 2026
Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

  • By TN15
  • August 20, 2026
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

  • By TN15
  • August 20, 2026
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

  • By TN15
  • August 20, 2026
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…