Noida News : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी मना खुशहाल परिवार दिवस

Noida News : दम्पति को मिली  परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी, साधन भी उपलब्ध कराए, माला एन और कंडोम की सबसे ज्यादा मांग रही

नोएडा ।   गांव सर्फाबाद निवासी 26 वर्षीया  अंजुम (बदला हुआ नाम) परिवार नियोजन संबंधी जानकारी के लिए सोमवार को आयोजित खुशहाल परिवार दिवस पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होशियारपुर पर पहुँचीं । अंजुम के दो बच्चे हैं, वह चाहती हैं  कि अब परिवार को नियोजित किया जाए। उन्हें  केन्द्र पर उपलब्ध बास्केट ऑफ च्वाइस (परिवार नियोजन के साधन) के बारे में बताया गया। उन्होंने  गर्भनिरोधक गोली माला एन का चयन किया। मांग के अनुसार  गोली उपलब्ध करा दी गयी। अंजुम की तरह कई और महिला और पुरुष भी केन्द्र पर पहुंचे। इनमें ज्यादातर लोगों की पसंद कंडोम और माला एन गोली रही। केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. वंदना कमल ने बताया—ज्यादातर दम्पति की पसंद माला एन और कंडोम रहते हैं। उन्होंने बताया- उनकी और उनकी टीम की कोशिश होती है कि ऐसे दम्पति जिनका परिवार पूरा हो चुका है, उनको स्थायी साधन नसबंदी के लिए राजी किया जाए, इसके लिए वह काउंसलिंग भी करती हैं। उन्होंने बताया- काफी समझाने के बाद महिलाएं आईयूसीडी अपनाने के लिए तैयार हो जाती हैं।

जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। पहली बार जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर  पर भी खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन हुआ। ज्यादातर केन्द्रों पर दम्पति की पहली पसंद माला एन और कंडोम रहे। हालांकि सभी केन्द्रों पर कोशिश की गयी कि योग्य दम्पति परिवार नियोजन का स्थायी साधन अपनाएं।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. भारत भूषण ने बताया- जिला संयुक्त चिकित्सालय के अलावा जनपद में 88 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व 15 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया वैसे हर महीने की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन होता है, लेकिन 21 को रविवारीय अवकाश होने के कारण इसे सोमवार (22 अगस्त) को मनाया गया।

उन्होंने बताया-सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं दो बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतराल रखने के प्रति लोगों जागरूक करने के लिए खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है।

परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया – खुशहाल परिवार दिवस पर सोमवार को लक्षित  समूहों को बास्केट ऑफ च्वॉइस की सहायता से उनकी पसंद के परिवार नियोजन के साधन  उपलब्ध कराये गये।

 

  • Related Posts

    तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!

    जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल…

    Continue reading
    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

    दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’