नोएडा प्राधिकरण की टीम ने की अतिक्रमण पर कार्रवाई

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर 159 स्थित मेन रोड टाटा कंपनी के सामने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान वर्क सर्किल-10 की तरफ से चलाया गया है और इस अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर झुग्गी बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, अभियान के चलते नोएडा प्राधिकरण की टीम ने करीब दो हजार वर्गमीटर की जमीन को अवैध कब्जे से भी मुक्त कराया। इसकी बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 में भी भू-माफियाओं के द्वारा हिंडन पुश्ता के डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनियों के आवागमन के लिए मिट्टी का भराव कर रास्ता बनाया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम ने लगभग एक हजार वर्गमीटर पर मिट्टी का भराव कर बनाए गए रास्ते को हटवा दिया। इस भूमिक की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। नोएडा प्राधिकरण ने दो स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के चलते लगभग 9 करोड़ रुपये की तीन हजार वर्ग मीटर जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया।

  • Related Posts

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

     घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’