नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 72 में चलाया स्वच्छता अभियान

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सेक्टर 72 स्थित जन स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों की टीमों ने खाली भूखंड और पार्क में स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान और प्लानिंग अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सेक्टर 72 के पार्क और भूखंड से कूड़ा बीनकर थैले में एकत्रित किया गया। इस अभियान में करीब 250 लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का साथ दिया।

जन स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम आरके सिंह ने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग में शहर को प्रथम स्थान दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत सेक्टर 72 में कचरा को इकट्ठा करके एमआरएफ सेंटर भेजा गया। वहां वैज्ञानिक तरीके से इसका निपटारा होगा। इस अभियान में जनस्वास्थ्य विभाग खण्ड-2 के प्रभारी और वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा, सहायक परियोजना अभियंता सुशील कुमार, राहुल गुप्ता, सभी अवर अभियंता, स्वास्थ्य निरीक्षक, 50 सफाई मित्र, गाइडेड फाच्र्यून समिति, आइएलआरटी टीम के 110 सदस्य और सेक्टर 72 के आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट