वेंडर्स को व्यवस्थित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने फिर किया ड्रा 

द न्यूज 15 
नोएडा। प्राधिकरण द्वारा पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत 7 अप्रैल 2022 को नोएडा प्राधिकरण द्वारा इंदिरा गांधी कला केंद्र में ड्रा किया गया।
इस अवसर पर पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू के महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज फिर 200 से अधिक पथ विक्रेताओं का ड्रा कर वेंडिंग जोन में स्थान दिया गया, जिसका स्वागत है और प्राधिकरण यह प्रयास सराहनीय है। लेकिन नोएडा प्राधिकरण पथ विक्रेता अधिनियम के तहत कार्य नहीं कर रहा है और अपनी मनमर्जी से सभी कार्य किए जा रहे हैं। प्राधिकरण को सबसे पहले वर्ष 2018 में आवेदन करने वाले पथ विक्रेताओं का ड्रा करना चाहिए, उसके बाद नए आवेदन कर्ताओं को ड्रा में शामिल किया जाना चाहिए तथा जिन वेंडर्स को लाइसेंस तो दे दिए गए लेकिन उन्हें अभी तक वेंडिंग जोन में स्थान नहीं दिया है और उनसे पूरा किराया मांगा जा रहा है। यह उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कोरोना अवधि को किराया माफ किया जाए तथा जिनके वेंडिंग जोन निरस्त कर दिए गए हैं उनका भी किराया माफ किया जाए और  किराए की राशि को कम करके लखनऊ के बराबर किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी इन मांगों को नहीं माना गया तो हम 1 मई 2022 को शिमला पार्क सैक्टर-12 नोएडा में बड़ी आमसभा कर फिर से आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
डा् के अवसर पर पूनम देवी, चुन्नू पांडे, विनोद पजियार, सोनिया चौहान, महेंद्र रावत, दिलीप पासवान, ललिता देवी, अमरजीत सिंह, अशोक शर्मा, बटेश्वर मिश्रा, भरत डेंजर, गंगेश्वर दत्त शर्मा आदि टीवीसी सदस्य/ पथ विक्रेता प्रतिनिधि मौजूद रहे। ड्रा प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

Related Posts

इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

Continue reading
मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

  • By TN15
  • June 17, 2026
‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 17, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

  • By TN15
  • June 17, 2026
सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

  • By TN15
  • June 17, 2026
बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

  • By TN15
  • June 17, 2026
Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

  • By TN15
  • June 17, 2026
इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत