जब बीजेपी सांसद ने राज्य सभा में उप सभापति को बोल दिया माई लॉर्ड 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। देखने में आता है कि जो आदत आदमी को पड़ जाती है उसके छूटने में समय लगता है। ऐसा ही वाक्या कल राज्यसभा में देखने को मिला। दरअसल गृहमंत्री द्वारा पेश किये गये विधेयक क्रिमिनल प्रोसीजर पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के सवाल का जवाब देने के लिए जब महेश जेठमलानी उठे तो उन्होंने उपसभापति हरिवंश सिंह को माई लार्ड कहकर बुलाया। बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ और माफी मांगते हुए कहा कि उनकी यह न्यायपालिका की आदत है, जिसमें वह सुधार कर रहे हैं।

राम जेठमलानी के बेटे हैं महेश जेठमलानी : महेश जेठमलानी के राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 लोकसभा चुनाव से हुई है। दरअसल 2009 में उन्होंने मुंबई के उत्तर मध्य लोकसभा से चुनाव लड़ा था पर वह चुनाव हार गए थे। अब 2021 में उन्हें पहली बार भाजपा में पहली बार मनोनीत किया है। दरअसल महेश जेठमलानी देश के प्रख्यात वकील रहे राम जेठमलानी के बेटे हैं। महेश जेठमलानी ने वकालत की पढ़ाई लंदन से की है। महेश जेठमलानी के करियर की शुरुआत 12 फरवरी 1981 को बॉम्बे हाईकोर्ट से शुरू हुई है। महेश जेठमलानी देश कई बड़े केस लड़ चुके हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले के लिए कई क्रिमिनल और सिविल केस लड़े हैं। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों के खिलाफ भी वह अपील कर चुके हैं। महेश जेठमलानी रिलायंस केस में अनिल अंबानी और प्रियंवादा बिरला केस में बिरला परिवार की ओर से कोर्ट में पेश हुए थे। महेश जेठमलानी गुजरात दंगे में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में पेश हो चुके हैं। वह संजय दत्त केस में बेल और देश के सबसे बड़े शेयर बाजार के घोटाले के आरपी हर्षद मेहता के लिए भी केस लड़ चुके हैं।

  • Related Posts

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (DUSU) के चुनाव…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक