तानाशाही चाहे कितनी भी ताकतवर, खूंखार हो आखिरी में उसकी ही शिकस्त होती है

8 मई 2025 को प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद द्वारा फेसबुक पर लिखी गई पोस्ट को आधार बनाकर हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उनको फोरी तौर पर जमानत पर रिहा करने का हुक्म भी सुना दिया है।

मुंह जबानी बातचीत तथा लिखित पोस्ट, वीडियो इत्यादि में लिखी पढ़ी, कही गई बातों में एक बड़ा फर्क यह होता है की मुंह जबानी बात में झूठ बोलने की बड़ी गुंजाइश रहती है, किंतु परंतु, मेरे कहने का गलत मतलब निकाला गया है, मैंने ऐसा कहा ही नहीं, वगैरा वगैरा का सहारा वार्तालाप मैं लिया जा सकता है। परंतु जब लिखा हुआ है, तो उसमें झूठ बोलने, दुराव छुपाव की गुंजाइश नहीं होती। प्रोफेसर अली खान की इस पोस्ट को पढ़ने पर एक मुल्क परस्त हिंदुस्तानी जो असुलन युद्ध की खिलाफत करता है, उसकी टीस इस पोस्ट में साफ नजर आती है। पोस्ट में पाकिस्तान उसके हुक्मरानों वहां की फौज, दहशतगर्दों के खिलाफत बिना किसी शक गुंजाइश के पढ़ने को मिलती है। परंतु इसी के साथ दक्षिणपंथी टिप्पणी कारो द्वारा कर्नल सोफिया की तारीफ करने वालों को यह सलाह भी दी कि भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत के शिकार लोगों को भारतीय होने के नाते संरक्षित भी किया जाए। इसी चुभने वाली बात को लेकर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसका सीधा-साधा मतलब हुआ जो मोदी सरकार की बुराई करेगा उसको जेल में डाल दिया जाएगा। जम्हूरियत के खात्मे, तानाशाही के शासन की यह जीती जागती मिसाल है। परंतु इतिहास इस बात का गवाह है कि कोई भी तानाशाही चाहे कितनी भी ताकतवर, खूंखार हो आखिरी में उसकी ही शिकस्त होती है।

राजकुमार जैन

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    लद्दाख में हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज