महिलाओं के बीच ईद सामग्री का वितरण

तुरकौलिया। ईद पर्व को लेकर गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच तुरकौलिया पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया सह एबी हास्पिटल की डायरेक्टर डा. बेबी आलम ने सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ी, सेवई व अन्य सामग्रियों का वितरण किया है। पूर्व मुखिया ने बताया कि पर्व को लेकर जरूरतमंदों व असहाय महिलाओं के बीच साड़ी, सेवई व चीनी का वितरण किया गया है। ताकि इन गरीबों के घर भी खुशी के साथ पर्व मनाया जा सके। कवलपुर स्थित पैतृक आवास व बोरिंग चौक आवास से करीब एक सौ महिलाओं के बीच पर्व सामग्रियां वितरित की गई है। पूर्व मुखिया ने यह भी बताया कि वह सभी धर्मो का दिल से आदर करतीं हैं। हर साल इनके द्वारा छठ पर्व पर भी छठ सामग्री का भी वितरण किया जाता है। सभी धर्मों के पर्वों में बिना भेदभाव बरतें वह शामिल रहतीं हैं। सभी धर्मों में भी एक साथ मिल-जुलकर रहने का सिख दिया गया है। जरुरतमंदों के बीच सामग्रियों का वितरण करके उन्हें जो आत्मिक सुख व शांति मिलता है। उसे शब्दों में बयान कर पाना नामुमकिन है। उन्होंने ने अपील करते हुए कहा कि असाहाय लोगों को मदद करने के लिए और लोगों को भी आगे आने की जरूरत है। ताकि जरूरतमंदों को सहायता किया जा सके।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश