नीतीश कुमार फिर जीविका दीदियों को ‘पहनावे’ और ‘अभिव्यक्ति’ पर कुछ और बोल गए!

दीपक कुमार तिवारी

पटना/बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे विकास योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ नए प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा कर रहे हैं। शनिवार को बेगूसराय में जीविका दीदियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने महिलाओं के पहनावे और अभिव्यक्ति में आये सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। हालांकि, उनकी इस टिप्पणी को कुछ लोगों ने असहज पाया। इससे पहले सारण में भी सीएम की एक टिप्पणी पर विवाद हुआ था। विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा और उनके स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहा है।
बेगूसराय में जीविका दीदियों के साथ बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी जी.. अब कितना बढ़िया हो गया.. सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं… और बोलती कितना बढ़िया हैं.. पहले नहीं बोल पाती थी.. बहुत अच्छा है… जहां भी जाते हैं जीविका दीदी का दर्शन करते हैं। मौके पर मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी और सम्राट चौधरी सीएम की इस टिप्पणी से थोड़ा असहज दिखे।
इससे पहले सारण में भी नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान कहा था कि हम सभी को माता ने ही पैदा किया है। इस टिप्पणी पर भी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी असहज दिखे थे और वहां से जल्दी निकलने की कोशिश करते दिखाई दिए थे। सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया था कि चलिए न सर हो गया।
दूसरी ओर विपक्षी पार्टी आरजेडी नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठा रहा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार यात्रा पर नहीं, बल्कि ‘आंख सेंकने’ जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री की तबियत ठीक नहीं है और उन्हें आराम की जरूरत है। वे थके हुए हैं।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!