नालंदा की सभी 7 विधानसभा सीटों पर जीतेगी आसा पार्टी : आरसीपी

 राजगीर में कार्यकर्ताओं के सामने गरजे आरसीपी सिंह

 पटना/राजगीर। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की आसा पार्टी का राजगीर में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बिहार की जिन भी सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार उतरेंगे वहां चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। कभी नीतीश कुमार के कंधे से कंधा मिलकर देश का नेतृत्व करने की बात कहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जदयू पार्टी छोड़ने के बाद से ही उनके बागी तेवर देखने को मिल रहे हैं। भाजपा में जाने के बाद मान सम्मान नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपनी अलग पार्टी आसा बना ली है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजगीर के कन्वेशन सेंटर में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में भाग लेने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह ने कहा कि आज से हमारे सभी कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। नालंदा की सभी सात विधानसभा सहित, जहां भी हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी तो जीत भी हासिल करेगी। बिहार की जनता अब एक नई कुशल नेतृत्व की मांग कर रही है जो इस बार के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
चुनाव प्रभारी मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि आरसीपी सिंह में कुशल नेतृत्व की बेहतर क्षमता है। उनके नेतृत्व में हम जहां- जहां चुनाव में उतरेंगे वहां अवश्य जीत हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ नहीं, आरसीपी सिंह का किला है। अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि उनकी पार्टी पर बिहार की जनता को कितना भरोसा है और उन्हें कितना सीट हासिल होता है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!