राज्य सभा चले नीतीश कुमार, बेटे को बनवाएंगे उप मुख्यमंत्री ?

चरण सिंह

आखिरकार बिहार की राजनीति से बेदखल होकर नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने को तैयार हो गए। मतलब बिहार में अब बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। बीजेपी ने जदयू के सहारे बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता बना ही लिया। मुख्यमंत्री कोई भी बने पर बिहार में अब बीजेपी की पूरी तरह से चलेगी। नीतीश कुमार का हस्तक्षेप पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। चर्चा है कि नीतीश कुमार का बेटा निशांत उप मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। कहना गलत न होगा कि अब जदयू ललन सिंह और संजय झा के हवाले होने जा रही है।
नीतीश कुमार ने कह भी दिया है कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं। नई सरकार का वह मार्गदर्शन करेंगे। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को राज्य सभा में जाने के लिए बधाई भी दे दी है। बिहार में नई सरकार नए तेवर के साथ दिखाई देगी। वैसे भी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ही बैटिंग कर रहे हैं। नीतीश कुमार का हस्तक्षेप सरकार में दिखाई नहीं दे रहा है।

नीतीश कुमार ने खुद ऐलान कर लिखा है कि “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। जो नई सरकार बनेगी, उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”

दरअसल नीतीश कुमार लंबे समय से कहते आ रहे थे कि वे बिहार के विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा सभी चार सदनों का सदस्य बनना चाहते हैं। अब वे राज्यसभा चुनाव में उतर रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले हैं और बिहार की नई सरकार को “मार्गदर्शन” देंगे। राज्यसभा चुनाव इस समय चल रहे हैं (37 सीटों पर मतदान 16 मार्च को)। नीतीश कुमार को उनकी पार्टी JD(U) और गठबंधन के बल पर आसानी से टिकट मिल जाएगा।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?