‘हाथ जोड़कर माफी मांग रहे थे मेरे सामने नीतीश जी’,वीडियो सबूत होने का तेजस्वी ने किया दावा

दीपक कुमार तिवारी

पटना/समस्तीपुर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी का कहना है कि नीतीश कुमार उनके साथ सरकार बनाने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि उनके पास इसका वीडियो फुटेज भी है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर उनके साथ संबंधों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार हमारे घर आए थे और हाथ जोड़कर हमसे माफी मांग रहे थे। वे हमारे साथ सरकार बनाने की विनती कर रहे थे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पास इसका वीडियो फुटेज भी है। जब वे मेरे सामने गिड़गिड़ा रहे थे तो मेरे सभी विधायक मौजूद थे।’
तेजस्वी ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने अपनी गलती मानी है। उन्होंने कहा, ‘वो पहले भी पत्रकारों के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती मानी है और कहा है कि वह बीजेपी में नहीं जाएंगे।’
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘उन्होंने (सीएम नीतीश कुमार) कितनी बार शपथ ली है? बिहार की जनता तो छोड़िए, एक पत्रकार को भी याद नहीं होगा कि उन्होंने कितनी बार सीएम पद की शपथ ली है। उनकी शपथ का कोई मतलब नहीं है। किसी को उस पर भरोसा नहीं है। हमने उन पर दो बार दया की और दोनों बार उन्होंने हमें धोखा दिया, इस बार इसका कोई मतलब नहीं है। अब लोगों ने उसके लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। उन्होंने मेरे आवास पर हाथ जोड़कर माफी मांगी, उन्होंने सभी विधायकों से सदन में माफी भी मांगी है।’
तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर केंद्र सरकार को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा, ‘जब नीतीश कुमार हमारे पास आते हैं और हमारे साथ गठबंधन करते हैं तो 1973 के संबंधों की दुहाई देते हैं। वे कहते हैं कि हमारा संबंध 1973 से है। लेकिन जब वे बीजेपी के पास जाते हैं तो उन्हें 1995 के संबंधों की याद आती है।’
तेजस्वी ने आगे कहा, ‘जब नीतीश कुमार मेरे घर आए थे और माफी मांग रहे थे तो उन्होंने यह भी कहा था कि ‘केंद्र सरकार में कोई काम करता है जी!’ तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में सियासी हलचल तेज है। हाल ही में नीतीश कुमार ने आरजेडी से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है।
हालांकि, अभी तक नीतीश कुमार की तरफ से तेजस्वी यादव के इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखना होगा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?