नीतीश सरकार अब बेचेगी साग-सब्जी, सहकारिता विभाग का नया प्लान

दीपक कुमार तिवारी 
पटना। बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जैविक खेती करने वाले किसानों की मदद के लिए आगे आई है। नीतीश सरकार ने फैसला किया है कि जैविक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों का बाजार मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सहकारिता विभाग ने एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत, विभाग राज्य में सब्ज़ी बूथ खोलेगा, जहां किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।
पहले चरण में, पटना समेत प्रमुख शहरों में 15 बूथ खोले जाएंगे। यह एक तरह का ट्रायल होगा। अगर इन बूथों पर बिक्री बढ़ती है, तो आगे और भी बूथ खोले जाएंगे। सहकारी संघों के जरिए इन बूथों पर ताजी जैविक सब्जियां उपलब्ध कराई जाएंगी। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि सचिवालय और अन्य 15 इलाकों में सब्जी बूथ खोलने की योजना है। इस बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी के तहत विभाग ने भी जैविक सब्ज़ियों की बिक्री को बढ़ावा देने का फैसला लिया है।
जैविक खेती में लागत ज़्यादा आती है। इसलिए जैविक सब्जियों का दाम भी ज्यादा होता है। लेकिन बाजार में सस्ती सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए किसानों को अपनी जैविक उपज बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर बाजार नहीं मिल पाता है। मजबूरन उन्हें अपनी उपज कम दाम पर ही बेचनी पड़ती है। सब्जी बूथों के जरिए किसानों को जैविक सब्जियों का उचित दाम दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
आज कल लोग ऑनलाइन भी सब्जियां खरीद रहे हैं। मार्ट से लोग सब्जी खरीद सकते हैं। मार्ट से कई होटल, इस्कॉन मंदिर जैसी संस्थाएं सब्जी खरीद रही हैं। सामान्य दिनों में तरकारी मार्ट के जरिए रोजाना 75 हजार से एक लाख रुपये तक की सब्जी बिक रही है। वेजफेड के जरिए वर्ष 2019 से अब तक 74251 टन सब्जी बेचकर 130 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हुआ है।
इससे पहले, राजधानी में कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से सब्जी बिक्री केंद्र खोला गया था। पंत भवन में इसकी दुकान थी। यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मदद से सब्जी बेची जा रही थी। यह योजना सफल नहीं हुई तो विभाग ने इसे फ्रेंचाइजी को दे दिया। अभी यह दुकान नहीं खुलती है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला