सचिवालय के ‘अफसरों-कर्मियों’ की हाजिरी को लेकर नीतीश सरकार और हुई सख्त

 पटना। सचिवालय में सरकारी सेवकों की उपस्थिति को लेकर बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने और सख्ती बरती है. उन्होंने इस संबंध में आज 12 दिसंबर को सभी विभागाध्यक्षों एवं डीजीपी को पत्र लिखा है. सभी विभागाध्यक्षों और डीजीपी को निदेश दिया है कि हर हाल में उपस्थिति सुनिश्चित करें.
मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने अपने पत्र में कहा है कि सचिवालय के सभी विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालय में कर्मियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से ससमय उपस्थिति दर्ज करने तथा कार्यालय अवधि में दफ्तर में मौजूद रहने का निर्देश है. 31 दिसंबर 2007 से ही सचिवालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली लागू है . साथ ही कार्यालय अवधि एवं मध्यान भोजन का समय भी निश्चित है.
मुख्य सचिव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि, सचिवालय के विभागों एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा इस व्यवस्था के तहत दर्ज की गई उपस्थिति की समीक्षा की गई है. जिसमें पाया गया है कि कई ऐसे कार्यालय हैं जहां पर सरकार के प्रावधानों का पूर्ण रूप से अनुपालन नहीं किया जा रहा है . ऐसे में AEBAS माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने एवं कार्यालय अवधि में कार्यालय में उपस्थित रहने के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन किया जाना है.
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने तीन तरह के निर्देश दिए हैं. जिसमें कहा गया है कि उपस्थिति का हर हाल में अनुश्रवण हो. इसके लिए औचक निरीक्षण किया जाए. नियम का अनुपालन नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें . विलंब से कार्यालय आने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई करें. इस अवधि के लिए विभिन्न प्रावधानों के अनुरूप अवकाशों का समायोजन स्थापना प्रभारी करेंगे .जिन सरकारी सेवक के अवकाश खाते में कोई अवकाश नहीं बचा हो, उनके विलंब से कार्यालय आने की स्थिति में विलंब अवधि के लिए कर्मियों के वेतन से कटौती किया जाए. विशेष परिस्थिति में विभागाध्यक्ष आवश्यक छूट प्रदान कर सकते हैं .

  • Related Posts

      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी…

    Continue reading
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव का चुनावी ‘संकल्प’, यूपी में सरकार बनाने का दावा; अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा

    • By TN15
    • June 27, 2026
    अखिलेश यादव का चुनावी ‘संकल्प’, यूपी में सरकार बनाने का दावा; अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा

    महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी

    • By TN15
    • June 27, 2026
    महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी

    मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल बरामद, साजिश की आशंका  

    • By TN15
    • June 27, 2026
    मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल बरामद, साजिश की आशंका  

    69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास सीएम योगी ने किया

    • By TN15
    • June 27, 2026
    69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास सीएम योगी ने किया

    समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की जगह अब पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी और एसआईआर! 

    • By TN15
    • June 27, 2026
    समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की जगह अब पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी और एसआईआर! 

    राम मंदिर मामला : अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप, SIT को मिली शिकायत, जांच की मांग

    • By TN15
    • June 27, 2026
    राम मंदिर मामला : अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप, SIT को मिली शिकायत, जांच की मांग