नौकरी दी नीतीश ने वोट मांग रहे तेजस्वी : सम्राट

बिहार इनके भ्रम में नहीं फंसने वाला

भवेश कुमार

पटना । बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी सभाओं में भ्रम फैलाकर गलत बयानी कर रहे हैं। क्योंकि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तो नौकरी तेजस्वी यादव किस तरह से दे सकते हैं?
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 4 जून के बाद लालू परिवार पूरी तरह से बेरोजगार हो जाएगा और उस बेरोजगारी का डर उन्हें सता रहा है।

सम्राट चौधरी ने दावा किया कि उनके पार्टी के नेता कुछ से कुछ बयानबाजी कर रहे हैं। जनता जानती है कि किस तरह से यह परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त रहता है। किस तरह से यह राजनीति में आकर मलाई खाने का काम करते हैं। कहीं न कहीं उनका यह सपना धरा का धरा रह जाएगा। यही कारण है कि अब तेजस्वी यादव गलत बयानी कर रहे हैं। जनता को भ्रम में डालना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता उनकी बातों में आने वाली नहीं है।

सम्राट चौधरी ने साफ-साफ कहा कि ”तेजस्वी यादव जब सभा में जाते हैं तो कहते हैं कि बिहार के युवाओं को हमने नौकरी दिया। लेकिन बिहार के लोग जानते हैं कि सरकारी नौकरी देने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। क्योंकि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार लगातार शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने का काम किए हैं, नियोजित शिक्षक भी थे, उन्हें भी राज्य कर्मी का दर्जा कैसे मिले और इसको लेकर नीतीश कुमार चिंतित रहते थे। उन्होंने यह भी काम किया है और अब यह लोगों के बीच जा रहे हैं। कहते हैं कि हम सरकारी नौकरी दिए हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जब नीतीश कुमार हैं तो फिर सरकारी नौकरी तेजस्वी यादव किस तरह दे सकते हैं। जनता सब कुछ जानती है। जनता को यह ठगने का प्रयास जो कर रहे हैं. उसमें यह कभी सफल नहीं होंगे। जनता इनका साथ किसी भी कीमत पर नहीं दे सकती है क्योंकि जनता जानती है कि यह लोग भ्रष्टाचारी लोग हैं बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि 40 में से 40 सीट एनडीए को जिताना है। बिहार की जनता लगातार इसी को लेकर काम भी कर रही है।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत