अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में जांच जारी है। इस बीच मर्डर केस में एक नया वीडियो सामने आया है। पीला पटका ओढ़े हुए एक शख्स अंकित बालियान के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में सिर पर पीले रंग का पटका ओढ़े जो एक शख्स दिखा है, वो गोगी गैंग का सदस्य है। हत्या करने के बाद चार बदमाश भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, जिसमें एक पीला पटका हाथ में लेकर चल रहा था। अब सवाल है कि क्या ये दोनों शख्स एक ही है? अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त की शाम में गई थी।

 

वारदात के दौरान हमलावरों ने 18 राउंड की थी फायरिंग!

 

सिंगर अंकित बालियान मूल रूप से शामली के रहने वाले थे और पिछले कुछ वक्त में हरियाणवी और लोक गायन के क्षेत्र में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। सोशल मीडिया पर भी वो एक्टिव थे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया. घटनास्थल पर करीब 18 राउंड फायर किए गए।

 

 

गोगी गैंग ने ली थी अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी

 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया, जिसमें कथित तौर पर गोगी गैंग की ओर से हत्या की जिम्मेदारी लेने और सोनू शाहपुरिया द्वारा वारदात को अंजाम देने का दावा किया गया था। घटना को लेकर गैंग कनेक्शन की आशंका सामने आने के बाद एसटीएफ को भी जांच में लगाया गया है।

घटनास्थल और आसपास के इलाकों से मिले सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा कई टीमों द्वारा अलग-अलग स्तर पर सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। पुलिस आसपास के राज्यों की पुलिस से भी सहयोग ले रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध सूचनाओं को जोड़ा जा सके।

  • Related Posts

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक…

    Continue reading
    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    ये जो दौर चल रहा है इसमें कोई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी