बिहार की राजनीति में नया तूफान

 आरजेडी ने जारी किया नीतीश कुमार का चौंकाने वाला वीडियो, याद दिलाई पुरानी बात

दीपक कुमार तिवारी

पटना। आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने अभी हाल में यह कहा था कि नीतीश कुमार उनके यहां आए थे। वो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे थे। जिसका वीडियो उनके पास है। उन्होंने माफी मांगी थी। तेजस्वी यादव के इस बयान की पुष्टि के लिए शुक्रवार को पटना स्थित आरजेडी दफ्तर में एक वीडियो जारी किया गया। यह वीडियो आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी दफ्तर में पत्रकारों को दिखाई। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव ने जो कहा है वो सही है। यह वीडियो इसी बात का सबूत है।
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की कि नीतीश कुमार हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे थे। वीडियो जारी करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा- ‘पूरा बिहार जानता है कि नीतीश कुमार किस तरह से गिड़गिड़ा कर राबड़ी देवी से तेजस्वी और लालू यादव से क्षमा मांग कर नीतीश जी आते और जाते रहे है।’ अभी उनके मंत्री अशोक चौधरी ने जो कहा, अगर कोई फोटो हो तो दिखाइए। जगदानंद सिंह ने कहा की तस्वीर 10 नंबर की ही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो जारी करते हुए यह आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा के भीतर नीतीश कुमार को जलील कर रही थी। राज्यसभा के सभी उम्मीदवार हार गए थे। ऐसे वक्त पर हमने नीतीश कुमार का साथ दिया था। उन्होंने कहा हमने उन्हें ऐसे वक्त से निकला था। मगर नीतीश कुमार कहते हैं कि हमने आरजेडी से कोई बात नहीं की थी। जगदानंद सिंह ने कहा कि इनको दोबारा समर्थन चाहिए था तो नीतीश कुमार को 10 नंबर पर आना पड़ा और वह गिड़गिड़ाए। उन्होंने कहा कि हर घटना का कोई वीडियो बनाकर नहीं रखता। राजनीति विश्वास पर चलती है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने राजद कार्यालय में पत्रकारों के सामने फोटो और वीडियो जारी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने विधानसभा के भीतर क्या-क्या नहीं कहा था। उन्होंने याद दिलाया कि नीतीश कुमार ने सदन के भीतर यह कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे मगर बीजेपी के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। नीतीश कुमार बार-बार कहा था की गलती हुई अब गलती नहीं होगी मगर उनका काम है कुर्सी से चिपके रहना। जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा-‘बीजेपी वालों ने साइड कॉर्नर कर दिया तो फिर दोबारा वह माफी मांग कर आए। उन्होंने कहा कि एक गलती हो गई अब हम आगे से गलती नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था की एक गलती हो गई अब हम आगे से गलती नहीं करेंगे आरजेडी के साथ रहेंगे और कहीं नहीं जाएंगे।
जगदानंद सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार खुशी से बीजेपी के साथ रहें। लेकिन याद रखें हर चीज का अंत होता है। वीडियो की तरफ इशारा करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा -‘इस वीडियो में नीतीश जी क्या कर रहे हैं। आप लोग सब देख सकते हैं। राबड़ी जी के सामने हाथ जोड़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कभी झूठ नहीं बोलते हैं। नीतीश जी झूठे हैं आप बार-बार माफी मांग कर आए हैं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन