बिहार: सप्ताह में तीन दिन लगा करेगा टीका

 नीतीश सरकार का ‘टीकाकरण कॉर्नर’ प्लान

  पटना। बिहार की जनता को पूर्णतः स्वस्थ रखने के लिए राज्य सरकार अब टीकाकरण का 95 प्रतिशत लक्ष्य पाने पर अमादा हो चुकी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब बिहार सरकार वेलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण की व्यवस्था करने जा रही है। इस क्रम में 15 सितंबर को स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय फुलवारी शरीफ प्रखंड स्थित कुरकुरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर (वर्चुअल) टीकाकरण कॉर्नर का उद्घाटन करने जा रहे हैं। बिहार सरकार राज्य की जनता तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचने के लिए सभी जिलों के प्रत्येक प्रखंड में दो-दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण कॉर्नर बना कर यह सुविधा देने वाली है। ऐसा इसलिए ताकि टीकाकरण के लिए कहीं जाना न पड़े और जनता को उनके प्रखंड में टीकारण की सुविधा मिल जाए।
स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने और गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। उसी क्रम में यह टीकाकरण कॉर्नर बनाया गया है।
राज्य सरकार का वेलनेस सेंटर खोलने का उद्देश्य राज्य में पूर्ण टीकाकरण का 95 प्रतिशत आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त करना है। इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए राज्य सरकार तीव्रता से कार्यरत है, ताकि प्रत्येक बच्चे और गर्भवती महिलाएं आवश्यक टीकाकरण सेवाओं से वंचित न रहें।
टीकाकरण का फूल प्रूफ प्लान राज्य सरकार ने बना लिया है। अगर चिन्हित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी कोई टीकाकरण नहीं करवा पता है तो वैसे लोगों को आशा या उत्प्रेरक कर्मियों के माध्यम से टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि टीकाकरण सेवाओं से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे।स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य के चिन्हित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब सप्ताह में 3 दिन यानी सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को टीकाकरण होगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सरकार की ओर से दी जाने वाली नियमित टीकाकरण संबंधित सभी टीके उपलब्ध रहेंगे। टीकाकरण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आशा कार्यकर्ता या निःशुल्क नम्बर 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 15 सितंबर से टीकाकरण होगा। यह कदम टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। मंत्री पांडेय ने कहा कि समाज के आखिरी पायदान के लाभुकों को संपूर्ण टीकाकरण के लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि शून्य से पांच साल तक के बच्चों के साथ – साथ गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण टीकाकृत किया जा सके।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…