चंडी मौ के रविदास टोला में नया बोरिंग का होगा निर्माण

 रविदास टोला में टैंकर से जलापूर्ति शुरू

 शनिवार से शुरू होगा बोरिंग का काम
 

देवी स्थान के पास गाड़ा जायेगा हैंडपंप

राम विलास
राजगीर। रविदास टोला सहित चंडी मौ गांव के सभी टोला में पेयजल संकट का समाधान फौरी स्तर पर किया जायेगा। रविदास टोला में हर घर नलजल योजना को सफल बनाने और नियमित जलापूर्ति के लिए नया बोरिंग किया जायेगा। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार के निर्देश पर चंडी मौ के रविदास टोला सहित अन्य टोला में जल संकट का मुआयना करने के लिए खुद कार्यपालक अभियंता बालमुकुंद कुमार शुक्रवार को चंडी मौ पहुंचे।

रविदास टोला के ग्रामीणों द्वारा कार्यपालक अभियंता को आपबीती बताया गया। जल संकट से होने वाली परेशानियों से अबगत कराते हुए ग्रामीणों ने कहा कि कनीय अभियंता और सहायक अभियंता के पास फरियाद करने के लिए जाते आते उनके चप्पल घीस गये हैं। लेकिन उनलोगों ने आजतक कोई नोटिस नहीं लिया है।

ग्रामीणों ने कहा कि कनीय अभियंता की अकर्मण्यता के कारण रविदास टोला में नलजल की आपूर्ति नहीं होती है। कम पावर के मोटर होने के कारण पानी में प्रेसर नहीं रहता है। इसीलिए उनके टोला में पानी नहीं पहुंचता है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि चंडी मौ के रविदास टोला में अब जल संकट नहीं रहेगा। उसका समाधान का रास्ता ढूंढ लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविदास टोला में नया बोरिंग करने का काम शनिवार से आरंभ हो जायेगा। तत्काल प्रभाव से आज शुक्रवार की शाम से ही रविदास टोला में पीएचईडी द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है। इसके अलावे पुष्करणी तालाब के पास देवी स्थान में एक जीपीटी चापाकल का निर्माण भी शीघ्र किया जायेगा।

बालमुकुंद कुमार ने बताया कि रविदास टोला के सभी घरों में नल जल का कनेक्शन पहले से है। लेकिन ऊंची जगह पर रविदास टोला होने के कारण पानी नहीं पहुंच पाता है। इस कारण नल जल योजना के लाभ से इस टोला के लोग बंचित थे। उन्होंने बताया कि रविदास टोला में अब जल संकट नहीं रहेगा। विभाग द्वारा उसका समाधान ढूंढ लिया गया है।

स्थलीय मुआयना करने के बाद निर्णय लिया है कि अलग से नया बोरिंग रविदास टोला के लिए कराया जाएगा। बोरिंग निर्माण कार्य शनिवार से शुरू करने का आदेश दिया गया है। टोला के सभी डेड हैंडपंप को शीघ्र चालू कराने का आदेश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि चंडी मौ गांव के अन्य टोलों में हर घर नल जल की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है।

कहीं छोटी-मोटी समस्या है, तो उसका त्वरित निदान करने के लिए कनीय अभियंता को आदेश दिया गया है। नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों द्वारा चंडी मौ में जल मीनार निर्माण की मांग की गयी है। कार्यपालक अभियंता द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि इसके लिए ग्रामीण जन हस्ताक्षरित एक आवेदन विभाग को दें । उसका डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा जाएगा।

स्वीकृति उपरांत चंडी मौ गांव में जल मीनार का निर्माण कर दिया जाएगा। कार्यपालक अभियंता द्वारा कनीय अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यथाशीघ्र रविदास टोला सहित अन्य टोलों में रेगुलर जलापूर्ति सुनिश्चित कराये। कार्यपालक अभियंता के साथ लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, राजगीर की सहायक अभियंता हरजोत कौर बच्चू, कनीय अभियंता मनोज कुमार वर्मा, ग्रामीण प्रशांत कुमार, मनोज कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि लोकप्रिय समाचार पत्र प्रभात खबर द्वारा चंडी मौ के रविदास टोला में जल संकट की समस्या को अनेकों बार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। इसी गांव के निवासी और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार द्वारा चंडी मौ के रविदास टोला के पेयजल संकट से अवगत कराया गया था।

नीरज ने प्रधान सचिव को बताया था कि रविदास टोला में वर्षों पहले नलजल का कनेक्शन किया गया है। लेकिन अबतक जलापूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीण ईंट भट्ठा पर से पानी लाकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया