बिहार को दिलाई नई उपलब्धि : विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक निशानेबाजी टीम मे हुई शामिल

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार विधानसभा की सदस्य और भाजपा नेत्री श्रेयसी सिंह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उनका चयन पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ से मंजूरी मिलने के बाद अनुभवी ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह को शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक के लिए 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने महासंघ से मंजूरी मिलने के बाद यह घोषणा की। भारतीय संघ ने निशानेबाजी की विश्व संस्था से कोटा बदलने का आग्रह किया था। मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल दोनों में शीर्ष पर रही थी इसलिए उनका एक कोटा स्थान महिला ट्रैप निशानेबाजी में बदल दिया गया जिससे श्रेयसी को टीम में जगह मिल गई।

श्रेयसी सक्रिय राजनीति में भी शामिल हैं और बिहार के जमुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह 32 वर्षीय निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी के साथ महिला ट्रैप स्पर्धा में भाग लेंगी। श्रेयसी सिंह ने ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में निशानेबाज़ी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। और फाइनल में 92 अंक बनाए थे। उसी वर्ष, उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में इंचियोन में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में शगुन चौधरी और वर्षा वर्मन के साथ कांस्य पदक जीता।

श्रेयसी ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।
श्रेयसी राजनीति के साथ ही खेल के मैदान में भी जलवा दिखाती रही है। अब उसी क्रम में उन्हें पेरिस ओलंपिक के लिए 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के महासचिव के. सुल्तान सिंह ने कहा, ‘‘हमने महासंघ से 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में एक कोटा स्थान बदलकर ट्रैप महिला वर्ग में करने का अनुरोध किया था जिसे मंजूर कर लिया गया है। इसलिए श्रेयसी सिंह को टीम में शामिल कर दिया गया।’’

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’