नेपाल: जानकी मंदिर में एक दर्जन महिलाओं के आभूषण की चोरी

जनकपुरधाम। विश्व के हिन्दूओं के आस्था का केंद्र जनकपुरधाम की जानकी मंदिर चोर उच्चके का अड्डा बनता जा रहा है। बुधवार को पूर्णिमा को लेकर जानकी मंदिर में काफी भीड़ थी। पूजा के दौरान चोर उचक्के ने एक दर्जन महिलाओं के आभूषण चोरी कर भीड़ का फायदा उठाकर चंपत हो गये। राजस्थान से आयी आराधना तथा किरण को चोरों ने गले से चेन छीन लिए। इसी तरह आधा दर्जन महिलाओं के कान के कनफूल चोरों ने निकालने में सफल रहा।कुछ महिलाओं के पर्श से रूपये निकालने में सफल रहा। पीड़ित महिला अपने आभूषण तथा नगद लूटने से वेवश और लाचार होकर रो रहे थे। जानकी मंदिर के भीतर आधा दर्जन पर्यटक प्रहरी तैनात हैं। जानकी मंदिर के भीतर ही पुलिस चौकी भी है। मंदिर में सी.सी.कैमरा भी लगा हैं।इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं होना की तरह के सबाल पैदा करते हैं। कहीं जानकी मंदिर के काम करने वाले सेवादार का हाथ तो नहीं है। चोरी घटना जानकी मंदिर के लिए नयी बात नहीं है। इसी तरह नये जूते चप्पल भी चोर हाथ कर रहे हैं।रोज एक दर्जन यात्री का जूता चप्पल चोर चोरी कर लेते हैं। जानकी चौकी के इंचार्ज का कहना है सीसी कैमरा को खंगाला जा रहा है।इस आधार पर चोरी को अंजाम देने वाले को बक्सा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया