Neha Kakkar के रीमेक “ओ सजना” बनाने पर भड़के लोग

बुरी Cast से लेकर बेकार प्लॉटस तक लोग किसी को ट्रोल करने से नहीं छोड़ते लेकिन बात जहां रीमेक की आ जाती है वो भी गानों की तब लोग आर्टिस्टस की हर एक गलती पर ध्यान देते है क्योंकि वो जिस गाने को बचपन से सुनते आ रहे हैं, और वहीं गाना कोई अचानक से बदल दें तो गुस्सा आना तो लाज़मी सी बात है।

Bollywood एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां आर्टिस्टस को जमकर Criticism मिलता है और जहां बात Criticism की आती है तो कक्कड़ Siblings को तो ये प्यार जनता खूब देती है, फिर चाहे वो Neha Kakkar हो, Tony हो या फिर Sonu हो, सबको भर भरकर Criticism मिलता है। अब तो ऐसा लगता है जैसे Neha Kakkar ने कोई महारथ हासिल कर ली है audience को निराश करने में।

 

क्यूँ हुए लोग नेहा से इतना नाराज 

आजकल remake बनाना एक Trend बन गया है और लोगों का तो कहना है कि Neha ने तो अपने career में आधे से ज्यादा गाने remake ही बनाए हैं जिसके लिए उन्हें बहुत कुछ सुनने को भी मिला है और हाल ही में Neha ने फाल्गुनी पाठक का एक गाना “मैंने पायल है छनकाई” का रीमेक बनाया है “ओ सजना”। लेकिन लोगों से वहीं सब सुनने को मिला जो वो शुरुआती दिनों से सुनती आ रही है, लोगों ने उनके इस गाने पर जमकर तिपड़िया की
ये रीमेक तो इस सोच से बनाया गया था कि लोगों को ये बहोत पसंद आएगा लेकिन हो उसका उल्टा ही गया, सभी लोगों ने जमकर नेहा और उसके गाने को भला बुरा कहा।बात दें कि जब रविवार को ये गाना रिलीज हुआ था तो नेहा के फैंस को खूब इन्जॉय करता हुआ देखा गया था लेकिन वहीं दूसरी ओर नेटीजेन्स को ये गाना पसंद नही आया और उन्होंने नेहा की जबरदस्त ट्रोलिंग की।

लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी कुछ नेहा के बारें में लिखा इस गाने को लेकर, उन्होंने नेहा पर ये भी आरोप लगाया है की इस गाने का रीमेक बना कर उन्होंने लोगों का बचपन बर्बाद कर दिया है। एक यूजर ने तो लिखा है कि “नेहा कक्कड़ अब बस कर। T-Series तुम लोग खिचड़ी की दुकान खोल लो यार। गानों की खिचड़ी अच्छी बनाते हो”, ऐसे ही और भी Comments से भरा हुआ है ये गाना।

बहुत लोगों ने तो ये भी कहा है की Neha kakkar ने अपने गाने में “auto tune” का इस्तेमाल किया है वहीं एक यूजर ने लिखा कि “प्लीज कोई Neha kakka से 90s क्लैसिक हिन्दी सॉन्ग्स बचा लो”।

सिर्फ इतना ही नहीं नेहा को इस बात के लिए भी ट्रोल किया जाता है कि Indian Idol में contestants को जज करते समय वे उनकी कहानियाँ सुनकर रो पड़ती है.

नेहा के करिअर की शरुआत

नेहा ने अपने करिअर की शुरुआत बहुत ही छोटी उम्र से कर दी थी, जब वो छोटी थी तब अपनी बहन के साथ जागरण में भजन गाया करती थी और फिर जब वो बड़ी हुई तब उन्होंने Indian Idol में हिस्सा लिया जिससें उनके Career को एक नई उड़ान मिली।Neha के कुछ सुपरहिट गाने भी है जैसे लंदन ठुमकदा, सेकंड हैन्ड जवानी, कर गई चुल, जादू की झप्पी, हमने पी रखी है और इसी के साथ उन्होंने बंगाली फिल्मों के गीतों में भी अपनी आवाज दी है जैसे की “मैजिक ममोनी”। लेकिन अब देखना ये है कि इस Trollling पर नेहा का क्या रिएक्शन होता है, क्या वो Trollers को कुछ उल्टा जवाब देंगी या फिर जैसा चल रहा है वैसे ही चलने देंगी?

Related Posts

एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

Continue reading
सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!