भवेश कुमार
पटना । पटना कोर्ट से नीट पेपर लीक मामले गिरफ्तार 13 आरोपियों में से चार की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को टाल दिया गया। अब 25 जून को इस मामले की सुनवाई होगी।
नीट पेपर लीक मामले में चार आरोपियों की आज सिविल कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, जिसको लेकर शुक्रवार को चारों की जमानत अर्जी पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं एडीजी 5 की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए 25 तारीख यानी मंगलवार की तिथि दी है। वहीं सभी साक्ष्य भी कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
पटना सिविल कोर्ट के सूत्रों के अनुसार नीट पेपर लीक मामले में अनुराग यादव,आयुष कुमार नितीश पटेल और सिकंदर यादवेंदु की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। एडीजी 5 ने सुनवाई करते हुए इस मामले में किसी को जमानत नहीं दी है। यह चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में है।








