अवधेश नारायण सिंह बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति

अभिजीत पाण्डेय

पटना। भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनाया गया है। अवधेश नारायण सिंह देवेशचंद्र ठाकुर के बदले जिम्मेदारी निभाएंगे। इसको लेकर राजभवन से अधिसूचना जारी की गयी है।

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनाया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के द्वारा नियुक्त किया गया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद चुने जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था। देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के टिकट पर सीतामढ़ी से सांसद चुने गए हैं।

अवधेश नारायण सिंह इससे पहले विधान परिषद के तीन बार सभापति रह चुके हैं। पहला कार्यकाल 08 अगस्त 2012 से 08 मई 2017, दूसरा कार्यकाल 16 जून 2020 से 25 अगस्त 2022 तक रहा। अवधेश नारायण सिंह नीतीश सरकार में 2008 में बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाए गए थे।

देवेश चंद्र ठाकुर 2 वर्षों तक बिहार विधान परिषद के सभापति रहे। 14 जून को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और तब से सभापति का पद खाली था। नीतीश कुमार जब महागठबंधन में गए थे तो उसे समय अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद में सभापति थे लेकिन पद छोड़ना पड़ा था।

उसके बाद ही देवेश चंद्र ठाकुर को सभापति की कुर्सी सौंप गई थी। अब देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद जब सभापति की कुर्सी खाली हुई है फिर से अवधेश नारायण सिंह को सभापति बनाया गया है।

अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव लड़ते हैं और लगातार चुनाव जीत रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काफी बेहतर संबंध रहा है। यही वजह है कि फिर से उन्हें विधान परिषद के सभापति पद पर बैठाया गया है।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार