प्रधानमंत्री के फैसले से नीरज चोपड़ा बेहद खुश, जमकर की तारीफ

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। सोमवार को गोल्ड मैडेलिस्ट नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख में एक ओपन सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल स्टेडियम बनाने के फैसले का स्वागत किया। नीरज ने एक ट्वीट के जरिये साझा किया की देश के हर कोने में खेल और एथलेटिक्स के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना बहुत खुशी की बात है। उम्मीद है कि अधिक से अधिक बच्चे इसका उपयोग कर सकेंगे।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था, ‘आज मैं आपके साथ लद्दाख के बारे में एक ऐसी जानकारी साझा करना चाहता हूं, जिसे जानकर आप निश्चित रूप से गर्व महसूस करेंगे। लद्दाख में जल्द ही एक प्रभावशाली ओपन सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम बन कर तैयार होगा। यह स्टेडियम 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण जल्द ही पूरा होगा।’
यह लद्दाख का सबसे बड़ा ओपन स्टेडियम होगा, जहां 30 हजार दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं। लद्दाख के इस आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम में आठ लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक भी होगा।

Related Posts

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

शनिवार को एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी…

Continue reading
भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें