प्रसंस्करित बीज का सुरक्षित भंडारण करने की जरूरत : डा अनिल कुमार सिंह

समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित तिरहुत कृषि महाविद्यालय के बीज निदेशालय, ढोली, मुजफ्फरपुर में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (बीज – क्यू०एस०पी०) जनजातीय उप-योजना अन्तर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 25 आदिवासी कृषकों का बीजोत्पादन, प्रसंस्करण एवं भंडारण विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा समस्तीपुर के अनुसंधान निदेशक, डॉ० अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रसंस्करित बीज का सुरक्षित भंडारण करने की जरूरत है। जिससे बुआई के बाद वही बीज शत प्रतिशत अंकुरण के साथ साथ बेहतर उत्पादन देने में सक्षम होता है। अनुसंधान निदेशक डॉ० सिंह ने बीज की बुआई एवं फसलों में खरपतवार प्रबंधन के आयामों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बीजों को संरक्षित एवं सुरक्षित भंडारण ही कुशल किसानी कहलाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० पी०पी०सिंह, (अधिष्ठाता), तिरहुत कृषि महाविद्यालय, ढोली, मुजफ्फरपुर ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों एवं संस्थान के निदेशक डॉ० डी०के० राय के द्वारा किया गया। मंच का संचालन परियोजना अन्वेषक डॉ० राजेश कुमार के द्वारा किया गया।। स्वागत भाषण के दौरान बीज निदेशक डॉ० डी के राय ने बीज की महता एवं उसके उपयोग के बारे में विस्तुत चर्चा की। वहीं पर अधिष्ठाता, तिरहुत कृषि महाविद्यालय, ढोली, मुजफ्फरपुर के डॉ० पी पी सिंह ने बीजोत्पादन कर प्रसंस्करित बीज का समुचित भंडारण पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन केन्द्र के सह प्राध्यापक डॉ० राजीव कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिक डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, डॉ विनय कुमार चौधरी, डॉ अजय कुमार, हेम चन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच